मिर्ज़ा अफसार बेग
विगत रविवार को भारतीय जनता पार्टी शहडोल के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व सह संगठन महामंत्री, रीवा संभाग (शहडोल/रीवा) के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री श्रद्धेय भगवतशरण माथुर की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विदित है कि श्रद्धेय भगवतशरण माथुर का देवलोकगमन दिनांक 14 दिसंबर मंगलवार को भोपाल में हो गया था।
जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धेय भगवत शरण माथुर जी के निधन की खबर से समूचे भाजपा परिवार में शोक व्याप्त है। श्रद्धेय भगवत शरण माथुर जी का जन्म 13 अप्रैल 1951 को ग्राम तलेन जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश में हुआ था। भगवत शरण जी 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक निकले। श्रद्धेय बालासाहेब देवरस, सुदर्शन जी, बाबासाहेब नातू और कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसे मूर्धन्य व्यक्तियों के साथ उन्होंने कार्य किया। वह उज्जैन ,शाजापुर और रतलाम जिलों में जिला प्रचारक रहे ।श्री माथुर जी 1994 से भारतीय जनता पार्टी के कार्य में जुट गए ।
वह मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह संगठन महामंत्री तथा हरियाणा में संगठन मंत्री रहे। आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने का कारावास हुआ। माथुर जी संगठन के लिए संपूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने समाज हित में अपनी पैतृक संपत्ति श्री नर्मदे हर सेवा न्यास की स्थापना के लिए दान कर दी। यह न्यास वनवासी क्षेत्रों में समाज सेवा के कई प्रकल्प निशुल्क चला रहा है। श्रद्धेय भगवतशरण माथुर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए शहडोल भाजपा कार्यालय में इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने श्रद्धेय माथुर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिसके बाद प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल एवं शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने शब्दों के माध्यम से उनके श्री चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शहडोल भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल, शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य योगेंद्र प्रकाश चतुर्वेदी, सत्रुघन पटेल, जिला महामंत्री संतोष कुमार लोहानी, संजीव प्रताप सिंह, शीतल पोद्दार, नगर अध्यक्ष सूर्यकान्त निराला, राजेश्वर उदानिया, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इनकी रही उपस्थिति -
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश शासन के मंत्री शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री राम खेलावन पटेल जी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे जी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश जगवानी विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य योगेंद्र प्रकाश चतुर्वेदी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री Shatrughan Patel जिला महामंत्री श्री संतोष कुमार लोहानी जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह श्री Sheetal Poddar वरिष्ठ नेता श्री राजेश्वर उदानिया श्री पदम खेमका श्री चंद्रेश द्विवेदी Shri Rajkumar khariya श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव श्रीमती रूपा सराफ श्री अभिसेक चोकसे पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री श्री Ravindra Verma नगर अध्यक्ष श्री सूर्यकांत निराला जिला मंत्री श्री शक्ति लक्षकार श्रीमती सुनीता तर्कीहार कार्यालय प्रभारी श्री ऋषि राज गुप्ता कार्यालय मंत्री श्री संतोष मिश्रा श्री सिल्लू रजक श्री ताज खान श्री विनय केवट श्री रविन्द्र सिंह महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती एड, अंगुलि नामदेव , श्री प्रकाश सोनी श्रीमती रमा पदम श्री शोभित बर्मा
नगर महामंत्री श्री संतोष रावत नागेंद्र गोले श्री संजय वासवानी श्री बृजेंद्र बर्मन श्री अभिजीत मोहन भट्ट श्रीमती रूपा चतुर्वेदी समिति समिति सेन श्री धर्मेंद्र शुक्ला कृष्णा शुक्ला सहित नगर पदाधिकारी मातृ शक्ति जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments