Ticker

6/recent/ticker-posts

नेशनल युनियन ऑफ जरनॅलिसटस के महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी का एक दिवसीय अधिवेशन

 


मोहम्मद शकील 

नेशनल युनियन ऑफ जरनॅलिसटस के महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी का एक दिवसीय अधिवेशन  शुक्रवार 24 दिसम्बर 2021 को मुंबई स्थित मराठी ग्रंथालय सभागृह,  दादर में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में राज्य सभा सदस्य तथा सामना के संपादक संजय राऊत, मुंबई विश्वविद्यालय के भूतपूर्व कुलपति डा भालचंद्र मुणगेकर,  झी न्यूज चैनल के संपादक निलेश खरे, एनयुजे एम की महाराष्ट्र अध्यक्ष शीतल करदेकर, संघटन सचिव कैलास उदामले आदि उपस्थित थे ।

पत्रकारिता, सामाजिका क्षेत्र में सरहनीय कार्य करने वाले महानुभाव को इस समारोह में प्रमुख अतिथियों के करकमलों से सममानित किया गया ।

आरंभ में प्रमुख अतिथियों ने दिप प्रज्वलित किया ।इस अवसर पर दैनिक भास्कर की पूर्व उप संपादक पूनम मिश्रा, दिल्ली गेट न्यूज चैनल के संपादक, निवृत्त एसीपी रियाज देशमुख, औरंगाबाद जिला सूचना अधिकारी मुकूंद चिलवंत तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं एनयुजे के औरंगाबाद जिला अध्यक्ष डा अब्दुल कदीर को भी सममानितकिया गया ।तथा पत्रकारिता कल और आज इस विषय पर औरंगाबाद एनयुजे अध्यक्ष डा अब्दुल कदीर ने अपने    विचार  तथा अनुभव रखे ।इस भाषण को सभी अतिथियों ने जमकर सरहाना की ।



Post a Comment

0 Comments