मिर्ज़ा अफसार बेग
25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा।
----------------------------------------
भारतीय जनता पार्टी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी शहडोल द्वारा 25 दिसंबर (सुशासन दिवस) के अवसर पर जिले के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं।
सुशासन दिवस के कार्यक्रम शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में 25 दिसम्बर को जिले के सभी मंडलों में आयोजित किए जाएंगे, कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक संचालन के लिए जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के द्वारा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह को कार्यक्रम संयोजक जबकि जिला मंत्री पुष्पेंद्र पटेल एवं जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव को कार्यक्रम का सह संयोजक बनाया गया है।
जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने चर्चा में बताया कि सुशासन दिवस के अवसर पर सभी मंडलों में अटल जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि के उपरांत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें चौपाल के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर व्यापक चर्चा, अटल जी की कविताओं पर आधारित कवि सम्मेलन, चिकित्सालयों में फल वितरण, कोविड काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं समाजसेवियों का सम्मान एवं युवा मोर्चा द्वारा अटल जी के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी व सेमिनार का आयोजन आदि किया जाएगा।

0 Comments