विशेष रिपोर्ट @सौरभ निगम
जबलपुर शहर से महज कुछ दूरी पर पाटन रोड स्तिथ नूनसर धान खरीदी केंद्र पर हो रहीं है धांधली जिला खाद्य विभाग के द्वारा धान खरीदी केंद्र पर किसानों द्वारा लाई गई धान तुलाई के लिये मापदंड निर्धारित किया गया है जो कि 40 किलो के साथ बारदाना वजन मिलाकर लगभग 40किलो 800 ग्राम होता है लेकिन इसके बावजूद खरीदी केंद्र में 41 किलो 200 ग्राम या 41 दिन 300 ग्राम एवं 41 किलो 400ग्राम भी तोला जा रहा है बिचारे गरीब किसान दिन-रात मेहनत कर अपनी फसल लगाते है लेकिन उनके साथ हमेशा से ही गलत होता जा रहा है...
आपको बता दें कि जब मीडिया की टीम धान खरीदी केंद्र पहुंची तो उनके सामने सच सामने आया और पीड़ित किसान विपिन कुमार साहू ग्राम सियांतलाई निवासी ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में शासन के द्वारा जो व्यवस्था की गई थी वह व्यवस्था किसी प्रकार की नहीं है साथ ही उनके साथ धान खरीदी केंद्र में मैदान में तुलाई का प्रति किलो ₹40 रुपये लिया जा रहा है और वेयर हाउस के पास ₹32रुपये प्रति किलो तूलाई का लिया जा रहा है जब इस विषय में जब धान खरीदी केंद्र प्रभारी गंधर्व सिंह ठाकुर से पूछा गया तो उनके द्वारा टाला-मटोली करते हुए कहा पुराने वरदाने में 40किलो500ग्राम एवं नये वरदाने में 40किलो 800ग्राम तौल जा रहा है जब मीडिया के द्वारा पूछा गया तो आपके केंद्र में 41किलो 200ग्राम तौला जा रहा है तब केंद्र प्रभारी ने पल्लेदार का हवाला देते हुए कहा कि पल्लेदार यदि ज्यादा तौल दे तो में क्या करूँ साथ ही वेअरहाउस मालिक पर आरोप लगाते हुये बताया कि वेयरहाउस मालिक का आदेश है धान को शासन द्वारा दी गये मापदंडों के अनुसार नहीं बल्कि हमारे अनुसार तौला जाये तब हम तुम्हारी धान को अपने वेअरहाउस के अंदर रखेगें....

0 Comments