रिपोर्ट @अंकित गुप्ता
जयसिंहनगर l आदिवासी अशिक्षित अंचलो की भोले भले ग्रामीणों को लोकलुभावन प्रलोभन देकर कुछ सालो मे रकम दोगुनी कर देना के सपने दिखाकर आसानी से गरीब मजदूरों की मेहनत की रकम को डकारने का मामला हमेशा कही ना कही से उजागर होता ही रहता है l शिक्षा और जागरूकता के आभाव की वजह से ग्रामीण अंचलो मे रहने वाले लोग ऐसे चिट फंड कम्पनी के नाम पर धोखाधड़ी का धंधा कर रहे असमाजिक लोगो का बेहद आसान शिकार होते है l भविष्य की बेहतर चिंता की वजह से आदिवासी इलाको के लोग हमेशा ऐसे फर्जी वाडो मे बड़ी आसानी से फसकर अपनी मेहनत की जमा पूंजी ऐसे धोखेबाजो को सौपकर बाद मे अपनी जमा पूंजी के लिए दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो जाते हैl
*यह है मामला*
दोगुनी रकम के नाम पर धोखाधड़ी का ताजा मामला जयसिंहनगर के ग्राम सेमरा से सामने आया है जहा ऐसी ही धोखाधड़ी का शिकार हुए राम चरण तिवारी अब न्याय की गुहार लगा रहे है l राम चरण तिवारी ने वर्ष 2011 से 600 रूपये प्रति माह की रकम करकी के निवासी व्यक्ति को देना शुरू किया जिसकी एच बी एस क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के नाम की रशीद भी राम चरण तिवारी को मिली l लगातार साढे पांच वर्ष अपनी मेहनत मजदूरी से जमा किया एक एक रुपया जब तय अवधि के बाद उन्होंने वापस लेने का प्रयास किया तो पिछले कई वर्षो से करकी निवासी व्यक्ति के द्वारा बहाने बनाकर मामले को टालने का प्रयास किया जा रहा है l राम चरण तिवारी का एक पुत्र लम्बे समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त है झोपडी मे एक छोटी सी दुकान से किसी कदर अपने परिवार के लिए दो वक़्त की रोटी की व्यवस्था करने वाले राम चरण तिवारी के लिए मानसिक विक्षिप्त जंजीरो से बंधे रहने वाले अपने पुत्र का इलाज करवा पाना असम्भव सा हो गया है l चिट फंड के प्रलोभन का शिकार हुए पिछले कई वर्षो से अपनी जमा पूंजी के लिए राम चरण अब दर दर भटकने पर मजबूर है l
*पुलिस थाने मे लगाई न्याय की गुहार*
धोखाधड़ी का शिकार हुए राम चरण तिवारी ने अपनी जमा पूंजी के लिए जयसिंहनगर थाने मे करकी निवासी व्यक्ति के खिलाफ नाम जद आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है अब देखना होगा की पुलिस प्रशासन आवेदन की विवेचना पारदर्शिता के साथ करते हुए राम चरण तिवारी को न्याय दिलाने के लिए कोई सार्थक कार्यवाही करता है l


0 Comments