Ticker

6/recent/ticker-posts

सफाई कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को दिया काम रोकने एवं अनिश्चितकालीन धरने में बैठने का अल्टीमेटम

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

आमरण अनशन से उठी चिंगारी अब आग में हो रही तब्दील 

नगर पालिका परिषद धनपुरी में एक दशक से भी ज्यादा समय से पदस्थ भ्रष्ट प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी के खिलाफ मुहिम थमने का नाम नहीं ले रही है। समाजसेवी एवं भाजपा नेता शैलेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद बीते शुक्रवार को स्थगित किए जाने के बाद अब नगर पालिका परिषद धनपुरी के सफाई कर्मचारियों ने भ्रष्ट सीएमओ रविकरण त्रिपाठी को हटाए जाने की मांग को लेकर काम रोकने एवं अनिश्चितकालीन धरने में बैठने का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को थमा दिया है, जिसमें उन्होंने 1 मई को मजदूर दिवस के दिन से काम रोकने एवं अनिश्चितकालीन धरने में बैठने की सूचना जिला प्रशासन को देते हुए भ्रष्ट सीएमओ रविकरण त्रिपाठी को तत्काल हटाए जाने की अपनी मांग सामने रखी है।





Post a Comment

0 Comments