मोहम्मद शकील
शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों एक नंबर कैंप में नशेड़िओ एवं अपराधिक गतिविधियों में रहने वाले लोगों का अड्डा बन चुका है जिससे नशे की हालत में आने जाने वाले राहगीरों एवं आसपास के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ! प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नंबर कैंप में बने कॉलरी के क्वार्टर ऊपर इन दिनों नशेड़ी और अपना कब्जा कर रखा है ! चार से पांच क्वार्टर को अंदर से फोड़ कर एक करने के बाद बंद क्वार्टर में नशा करना, जुआ-सट्टा एवं अपराध का योजना बनाना आसपास के रहवासियों को तंग करने जैसे कृत्य को भी अंजाम दिया जा रहा है ! जिस पर एक नंबर कैंप के रहवासियों में भय का माहौल व्याप्त है क्योंकि इन नशेड़ियो के द्वारा अपराध में लिप्त अपराधियों का भी आना जाना लगा रहता है और शाम 6:00 बजे के बाद नशा के सौदागर एवं नशेड़ियों का झुंड अपना आतंक फैलाना शुरू कर देते हैं ! अगर जल्द ही इन सौदागरओ एवं इनके गैंग पर कार्यवाही नहीं की गई तो निश्चित ही बड़े अपराध को अंजाम दे सकते हैं यह नशेड़ी !


0 Comments