मोहम्मद शकील
*पंचायत के खाते पर डाल रहे डाका नहीं रहा कोई लगाने वाला अंकुश।*
बरगवां अमलाई नगर परिषद की सौगात शासन प्रशासन की नजरों में धूल झोंक कर स्वयंभू बने कुछ लुटेरे मौका देख कर पंचायत के खाते में जमा राशि को खुर्द बुर्द करने में किसी प्रकार से कोई परहेज नहीं ! जहां कार्य की आवश्यकता है वहां किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं और जहां किसी प्रकार के निर्माण कार्य की जरूरत नहीं ! मनमाफिक एवं अपनी मर्जी के मुताबिक औचित्य हीन नाली निर्माण कार्य को लेकर मुख्य मार्ग के किनारे खोदे जा रहे गड्ढे से निकलने वाले बड़े-बड़े पत्थर बोल्डर एवं मिट्टी का ढेर राह पर चलने वाले ग्रामीण जनों एवं राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना है।
सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि इन दिनों ग्राम पंचायत बरगवां अंतर्गत कई वार्डों में बिना प्रस्ताव एवं ग्राम सभा की अनुमति के बिना अन्य पंचों की सहमति को दरकिनार करते हुए कुछ तथाकथित लोगों के द्वारा मौके का फायदा उठाकर किस प्रकार पंचायत के खाते में जमा राशि जो कि पंचायत क्षेत्र के विकास कार्य के लिए खाते में सुरक्षित है ! शासन के नुमाइंदे पदाधिकारी बने लोग अपने आप को स्वयंभू मानकर सही और गलत के मायने को अपने जबरिया आदतों की वजह से शासन की राशि पर डाका डाल रहे हैं। बड़ी विडंबना है कि ऐसे लोग जिनकी मानसिकता में सिर्फ और सिर्फ पंचायत के खाते में जमा राशि को किस तरह हजम करना है और किसी भी कार्य में खर्च दिखाकर कुछ खास शासकीय कर्मचारी के नुमाइंदे इस कार्य में इस प्रकार लिप्त है कि उन्हें शासन प्रशासन का भय नहीं है ! बताया जाता है कि यह सभी लुटेरे किसी विशेष व्यक्ति व राजनेता के संरक्षण में खुले तौर पर पूरी चुनौती के साथ बिना किसी विरोध के भय में आज कई महीनों से जमकर लूट रहे हैं।



0 Comments