मिर्जा अफसार बेग
शहडोल जिले की माया नगरी धनपुरी में बड़े ही धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई, हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में धनपुरी नंबर 1 से गाजे बाजे के साथ झांकियों के साथ एक विशाल जुलूस निकाला गया ।
शहड़ोल जिले के धनपुरी नगरी में दफाई नंबर 1 में हनुमान जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हनुमान भक्ति का गुणगान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन, यज्ञ में आहुति देकर किया गया। इस दौरान विशाल झांकियों के साथ जुलूस निकाला गया इस विशाल जुलूस एवं मनमोहक झांकियों ने लोगो का मन मोह लिया । जगह जगह जुलूस का स्वागत भी हुआ बड़े ही सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ हनुमान जयंती का यह पर्व मनाया गया ।
चारो ओर जय श्री राम के नारे गूंजते नजर आ रहे थे इसके साथ जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर। आरती कीजै हनुमान लला की, दुष्ट दलन रघुनाथ कला की...। इसी प्रकार के एक नहीं अनेक भजन सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही गूंजने लगे। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमडने लगी। हनुमान मंदिरों में पुजारी जी द्वारा चौला चढ़ाकर भगवान का मनोहारी श्रृंगार किया गया। इसके बाद जन्मोत्सव मनाया गया। हनुमान जयंती पर भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। रामभक्त पवन पुत्र हनुमान जी महाराज की जयंती नगर के बजरंग अखाड़ा सहित अनेक मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई।
हनुमान जयंती के सभी समिति के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के द्वारा इस शोभा यात्रा को भव्य रूप दिया गया जो कि सफल हुआ जिसमें मुख्य रूप से श्री सनत शर्मा, शशिकांत विश्वकर्मा , जय सिंह गहरवार , गोपाल सिंह दहिया ,ओम प्रकाश , रजनीश खरे, अरुण सिंह गहरवार, मार्तंड सिंह ,राजकुमार यादव , दीपू महरा ,भूपेंद्र दहिया, दीपक (लालू) केवट, राकेश राय, राकेश बर्मन, पिंटू, विमल, विक्की, जानू टंडन, आनंद दाहिया ,मृगेंद्र सिंह ,भोलानाथ टंडन ,बिट्टू सिंह,प्रकाश रजक , मनोज चौहान, आशीष रजक, भीम, राकेश दहिया,मंटू केवट, रामधनी दहिया,प्रकाश चौधरी, नारायण शर्मा, करन, चंद्रकांत, कमलकांत यादव, शिव कुमार, प्रकाश, अंकित यादव ,अरुण सोनी, मनीष राय पनिका,सचिन,अंकुर,राकेश सिंह,सरस पड़रिया,मनोज बर्मन, अंशु गौतम, गुरुचरण दहिया,मनोज सरनकर, प्रांजल आदि सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।




0 Comments