मिर्जा अफसार बेग
शहडोल - कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहडोल जिले में 18 अप्रैल से 22 अप्रैल 2022 तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मेलों का आयोजन गोहपारू में 18 अप्रैल, ब्यौहारी में 19 अप्रैल, जयसिंहनगर 20 अप्रैल, बुढार में 21 अप्रैल तथा सिंहपुर में 22 अप्रैल 2022 को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया है तथा स्वास्थ्य मेलों में आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड, टीकाकरण, मलेरिया जांच सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण एवं उपचार मुहैया कराए जाएगें।


0 Comments