Ticker

6/recent/ticker-posts

पहले कहा कि कम पेट्रोल भरते हो फिर भरवाने के विवाद पर कर्मचारी को मारा चाकू

 


मप्र में यहां सबसे महंगा पेट्रोल, हर दिन हो रहे झगड़े, पहले पंप पर फेंका पेट्रोल बम, अब मारी चाकू

 जुनैद खान

शहडोल. शहर के जयस्तंभ चौक स्थित पेट्रोल पंप पर एक बदमाश ने पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद करते हुए कर्मचारी पर चाकू से वार कर दिया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अलीम खान रविवार की दोपहर अपने गाड़ी में पेट्रोल भराकर गया। देर शाम आकर पंप में तैनात कर्मचारियों से कहने लगा कि तुम लोग पेट्रोल कम देते हो। मेंरे गाडी का पेट्रोल खत्म हो गया दोबारा डालो। कर्मचारियों ने कहा की दोबारा पेट्रोल डालने के पैसे लगगे जिससे नाराज युवक ने गाली गलौज करने लगा व कर्मचारी सत्येन्द्र मिश्रा पर चाकू से वार कर दिया। देखते ही देखते पेट्रोल पंप में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। चाकू मारने की घटना में कर्मचारी लहुलुहान हो गया घटना की सूचना कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को दी व घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल ले गये। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

आए दिन कम पेट्रोल को लेकर करता था विवाद

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की माने तो आरोपी आए दिन पंप में आकर दबाव बनाकर पेट्रोल भरवाता था मना करने पर पंप को उड़ाने व जान से मारने की धमकी देता था। आए दिन कम पेट्रोल की बात कहकर दबाव बनाकर विवाद की स्थिति बनाता था।

 *अलीम खान की सूत्रों द्वारा पूरी जानकारी कोंन कहा से क्या है यह* 



सूत्रों की जानकारी के मुताबिक अलीम खान बड़ा अपराधी है कई उसके ऊपर केस चल रहे है और कई अपराध कर चुका है फिल हाल में एक दो साल पहले की घटना बोहोत बड़ी थी नटराज मार्किट के पास कपड़े की दुकान में लूट पाट किये थे और कट्टे की नोक से कपड़े वाले को लुटे थे और जानकारी के मुताबिक अलीम खान नशा का बोहोत बड़ा व्यापार भी करता था जैसे गोली इंजेक्सन सिरप गांजा दारू के काम को भी अंजाम देता था फिर भी पुलिस की गिरफ्त से दूर था और अब उसी नसे के चलते आज गरीब कर्मचारी को मौत के घाट उतार रहा था लेकिन नाकाम हो पाया क्योंकि वह के लोगो ने पुलिस को तुरंत जानकारी दी इस वजह से वो उस कर्मचारी को मौत के घाट नही उतार पाया ऐसे अपराधियो का छूटना मतलब सहर के गरीब लोगों के खतरनाक नाक है बुलडोजर बाबा का कोई खोफ नही है अभी तक इन अपराधियो के ऊपर अब हो सकता है की शासन प्रशासन इन्हें भी बुलडोजर बाबा सबक सिखा सकती है ?

 *मप्र में यहां सबसे महंगा पेट्रोल, हर दिन हो रहे झगड़े, पहले पंप पर फेंका पेट्रोल बम, अब मारी चाकू* 

 *पूर्व में भी हो चुकी थी ऐसी घटना* 

पेट्रोल बम फेंकने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

शहडोल. पुलिस ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दोनो आरोपियों को शहर में जुलूस निकाल कर न्यायालय लेकर पहुंची । नगर के चौपाटी के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर बीते दिनों 2 व्यक्तियों द्वारा पेट्रोल बम फेंक कर पंप पर आग लगाने की कोशिश की गई थी। घटना जानकारी अतुल कुमार मिश्रा द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि सोमवार की रात दो बदमाशों के द्वारा पेट्रोल भराने को लेकर विवाद किया गया व उसके बाद उक्त दोनो बदमाशो ने पेट्रोल बम बनाकर पंप में फेंक दिया। आग का घोला गिरने से अफरा तफरी मच गई। पेट्रोल बम फेंकने के बाद उक्त दोनो आरोपी घटना स्थल से फरार हो गये थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रवि सोनी व पंकज उर्फ पिंकू बर्मन निवासी पुरानी बस्ती अण्डर ब्रिज के पास पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दिया। पुलिस दोनो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त दोनो आरोपियों को कोतवाली से लेकर न्यायालय तक पैदल जुलूस निकालकर लेकर पहुंची जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।




Post a Comment

0 Comments