मोहम्मद शकील
रीवा से लाकर शहडोल में नशे का कारोबार करने वाले 4 आरोपियों को धनपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार 406 शीशी कोरेक्स 1 देशी पिस्टल, सिरप और लग्जरी कार जब्त
शहडोल। जिले के धनपुरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे का कारोबार करने वाले 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 406 शीशी कोरेक्स सिरप सहित 1 देसी पिस्टल और लग्जरी कार जब्त किया गया है। वहीं मामले में 5 आरोपी फरार है। आरोपियों की धनपुरी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। जब्त सामान की कीमत लाखों रुपए है। नशे का कारोबार करने वाले रीवा से नशे की सामग्री लाकर शहडोल में बेचते थे। पूरे कारोबार का मास्टर माइंड महेंद्र के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।
धनपुरी पुलिस को नशे के कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगी है। नशे का कारोबार करने वाले महेंद्र सिंह उर्फ जानू, छोटू उर्फ कपिल महरा, निखिल बैगा और राहुल सेन को धनपुरी पुलिस ने पकड़ा है। जब ये चारों नशे की सामग्री ( कोरेक्स सिरप ) लेकर बिक्री करने जा रहे थे। सभी आरोपी लग्जरी कार में 406 शीशी कोरेक्स और देशी पिस्टल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारोबार से जुड़े अजय मिश्रा, शिवम, लालजी केवट, प्रियांशु और रीवा के दिनेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरे मामले का मास्टर माइंड महेंद्र साहू जो कि अभी हाल में ही एक पिस्टल खरीदकर अपने पास रखा था। मास्टर माइंड महेन्द्र साहू किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। हालांकि उससे पहले ही धनपुरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया ।


0 Comments