रिपोर्ट @मोहम्मद शकील
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के द्वारा अवैध कारोबारियों एवं अवैध रेत के परिवहन भंडारण एवं उत्खनन करने वाले माफियाओं के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है इसी अनुक्रम में अभियान के तहत दिनांक 05-05-2022 को हमराह स्टाफ के कस्बा कोतमा एवं देहात रात्रि गश्त भ्रमण रवाना हुआ था जो मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक हाईवे में अवैध रेता लोड है जो ग्राम जोगी टोला तरफ से आ रहा है ! तस्दीक हेतु ग्राम जोगी टोला के पास पहुंचकर वाहन हाईवा आता देख उसे रुकवाया गया जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक M.P. 18 GA 2781 है जिसमें रेता लोड है तथा हाईवा चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम देवशरन कोल पिता मंगल प्रसाद कोल उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 कुदरी टोला का होना बताया जिससे हाईवा में लोड रेत के संबंध में पूछताछ कर धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर किया गया जो बताया कि उक्त रेत कटकोना घाट केवई नदी से लोड कर कोतमा पिपरिया ले जा रहा हूं मौके पर मोबाइल में ई.टी.पी. क्र. 5877948035 दिनांक 04-05-2022 के 19:06 बजे से जारी व 20:03 तक वैध होना दिखाया ! ई.टी.पी. विवरण में लोड रेत कटकोना से कोतमा पिपरिया होते हुए अनूपपुर तक ले जाया जाना प्रिंट है जिसमें हाईवा उपरोक्त में लोड रेत ई.टी.पी. में भिन्नता पाए जाने पर अवैध लोड रेत प्रथम दृष्टया वाहन चालक देवशरन कोल रेत उत्खनन कर परिवहन करते हुए पाए जाने से आरोपी चालक देवशरन को निवासी वार्ड क्र.10 कुदरी टोला एवं वाहन मालिक के विरुद्ध धारा 4/21 खान खनिज अधिनियम का घटित करना पाए जाने पर गवाहान हमराह आर. 485 शुभम तिवारी एवं मौके के गवाहान नीरज सोनी पिता रोहिणी प्रसाद सोनी निवासी बुढानपुर के समक्ष चालक उपरोक्त देवशरन कोल से हाइवा क्र. MP 18 GA 2781 मय अवैध लोड रेत 17.75 घन मीटर कुल कीमत मय वाहन के 25 लाख 60 हजार रुपए का मुताबिक जप्ती पत्रक के समय 12.45 पर जप्त कर कब्जे पुलिस हमराह चालक के थाना लाकर सुरक्षित खड़ा किया वापसी पर इस्तगासा क्र.8/22 धारा4/21 खान एवं खनिज अधि. 18 म.प्र. अवैध उत्खनन भंडारण अधि. का इस्तगासा कायम किया जाकर जांच में लिया गया ! उक्त कारवाही पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी कोतमा एस.एस. बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतमा निरी. अजय कुमार, सउनि. अमित धारू, प्रआर. प्रदीप पांडेय, अरविंद राय, आर. कृपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, शुभम तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही !


0 Comments