Ticker

6/recent/ticker-posts

मुरैना पुलिस और सायबर सेल की टीम ने ग्राम स्याही की टेक में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला ₹10000 का इनामी आरोपी व उसका सहयोगी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


रिपोर्ट @मोहम्मद शकील 

मुरैना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष बागरी, अति. पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया द्वारा चलाए जा रहे अभियान तथा एसडीओपी श्री मानवेंद्र सिंह व सीएसपी श्री अतुल सिंह व एसडीओपी श्री संजय सिंह के निर्देश में फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है ! थाना पहाड़गढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम स्याही की टेक में दिनांक 26-27/04/2022 की दरमियानी रात को फरियादी गोपाल गुर्जर पुत्र हरिविलास नि. ग्राम स्याही की टेक के घर डकैत कल्ली गुर्जर व उसके साथियों द्वारा अपराध घटित किया गया था जिसपर से थाना पहाड़गढ़ पर अपराध क्र.59/22 पंजीबद्ध किया गया था ! घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमें थाना कैलारस थाना रामपुर थाना सिविल लाइन सायबर सेल की टीम का गठन किया गया था ! मुखबिर की सूचना पर से 10000 की इनामी आरोपी को चांचुल के जंगल से गिरफ्तार किया गया है ! उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कैलारस निरी. वेदेंद्र सिंह कुशवाहा व उनकी टीम थाना प्रभारी पहाड़गढ़ उनि. धर्मेंद्र सिंह गौर, उनि. सचिन पटेल( सायबर सेल प्रभारी) व उनकी टीम आर. रवि पटेल, अजीत सिंह, थाना सिविल लाइन की टीम, थाना प्रभारी रामपुर अरुण कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही !

Post a Comment

0 Comments