Ticker

6/recent/ticker-posts

*ख़बर का असर* शराब की होम डिलीवरी मामले में एसपी शहडोल ने की त्वरित कार्यवाही ये हुए लाइन हाजिर हो रही जमकर प्रसंशा

 




रिपोर्ट @अंकित गुप्ता 

शहडोल विगत दिवस थाना क्षेत्र धनपुरी अंतर्गत शराब की होम डिलीवरी के मामले में एसपी शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए धनपुरी टी आई संजय जायसवाल समेत पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है उक्त आदेश जारी हो चुका है 

जहां एक ओर शराब की अवैध पैकारी पुलिस एवम आबकारी विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है वहीं दुसरी ओर शराब की बिक्री घर घर पहुंचाकर साथ ही किराने की दुकान से शराब की खुलेआम बिक्री के मामले में एसपी शहडोल ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आमजन एवम गृहणियों की मांग का सम्मान करते हुए नशे के अनैतिक और अवैध तरीके से कारोबार को नस्त नाबुद करने के उद्देश्य से जिले के अंदर धनपुरी थाना की व्यापक लापरवाही पर इस व्यापक और वृहद कार्यवाही हो अंजाम दिया

*भारत 24 न्यूज़ की खबर का हुआ जमीन पर असर पुलिस कफ्तान ने लिया कड़ा एक्शन*

ज्ञात हो कि विगत दिवस शराब की अवैध और अमानवीय तरीके से बिक्री के मामले में भारत 24 न्यूज चैनल ने प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी जिसका असर आज देखने को मिला जब हमेशा अपनी ताबड़तोड़ कार्यवाही के लिए जाने जाने वाले संवेदनशील ईमानदार एसपी शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने धनपुरी टी आई संजय जायसवाल समेत पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने की कार्यवाही की.

*एडीजीपी एसपी की कार्यवाही से जागा आबकारी विभाग शहडोल*

लगातार कुंभकर्णीय नींद में सोने के बाद अचानक एडीजीपी शहडोल श्री दिनेश चंद्र सागर एवम पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार की निर्णायक कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग कुम्भकर्णी नींद से जागा और किराना दुकानों में खुलेआम बिक रही शराब पर कार्रवाई की। इसी क्रम में शहडोल एसपी अवधेश गोस्वामी ने धनपुरी थाने में पदस्थ टीआई संजय जायसवाल, एसआई विनोद तिवारी, एएसआई राजा बागरी, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिह और आरक्षक शंभू सिंह को लाइन हाजिर किया है।

*अनैतिक कार्यों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन पुलिस की प्रथम प्राथमिकता*

इस विषय पर शहडोल एसपी की सोच की तारीफ आम जन करते नही थक रहे और कह रहे हैं की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डीसी सागर एवम पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के द्वारा अनैतिक कार्यों पर कार्यवाही करके यह संदेश दिया गया है की अनैतिक कार्यों पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन स्थानीय पुलिस करे अन्यथा शिकायत मिलने पर जिले पुलिस बल का शीर्ष नेतृत्व कार्यवाही करने से कभी नही चुकेगा।



Post a Comment

0 Comments