Ticker

6/recent/ticker-posts

12 मई को भोपाल में युवा कांग्रेस शंखनाद कार्यक्रम में शहडोल युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाया दम

 


रिपोर्ट @मोहम्मद शकील 

शहडोल ।  युवा कांग्रेस मध्यप्रदेश द्वारा भ्रष्ट एवं नाकाम भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित मुख्यमंत्री आवास घेराव एवं विरोध प्रदर्शन "युवा शंखनाद" में जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में शहडोल जिले से भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। हर बार की तरह इस बार भी शहडोल युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के आह्वान पर भोपाल में पार्टी के साथ मजबूती से शिवराज सरकार के विरुद्ध डटकर खड़ा रहा। उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सौरभ सिंह मनु, जिला महासचिव सुफियान खान, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष रावेंद्र बैस, जिला महासचिव निशांत जोशी, विधानसभा उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष साजिल खान सन्नी, राहुल पनिका, संजू मिश्रा, सोनू वैश्य, पुष्पेंद्र पटेल, अमरेंद्र द्विवेदी, अभिषेक वर्मा, विकास गुप्ता, आयुष पांडे, ऋषिकेश चौधरी, अल्ताफ खान, बादल , शादाब खान, रकीब खान, आरिफ खान, हर्ष सिंह, किशन बैगा एवं भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments