Ticker

6/recent/ticker-posts

हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व अपने क्षेत्र का किया नाम रोशन

 


रिपोर्ट @अंकित गुप्ता 

शहडोल।धनपुरी।सफलता के लिए संसाधन का होना इतना आवश्यक नहीं है जितना कि कड़ी मेहनत। मेहनत अपना रंग अवश्य दिखाती है।10 वीं क्लास की एक बच्ची ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर वर्ष 2022 के दिनांक 29 अप्रैल को घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में सरस्वती स्कूल इटाभट्ठा ओ पी एम में अध्ययनरत छात्रा कुमारी निहारिका प्रजापति पिता धरमदास प्रजापति ने 94.8 प्रतिशत 474/500 अंक अर्जित कर अपने घर परिवार अपने स्कूल का नाम रोशन कर क्षेत्र का  गौरव बढ़ाया है। छात्रा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता परिवार और अपने शिक्षक के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया है। आगे की पढ़ाई जीव विज्ञान लेकर पढ़ना चाहती है ।  परिवार एवं शिक्षकों ने उसकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments