Ticker

6/recent/ticker-posts

कमल के नेतृत्व में जिले में ताकतवर होता कमल -

 


मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में पिछले 2 वर्षों से जिस प्रकार भाजपा को मजबूती मिली है उसे देखकर विरोधियों के हौसले भी पस्त पड़ चुके हैं। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकर्त्ताओं की सही बात के पक्ष में हमेशा निष्पक्ष होकर साथ खड़े नजर आने वाले कमल प्रताप सिंह के प्रयासों और भाजपा की राष्ट्र वादी विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार पार्टी परिवार में नए सदस्यों  का आगमन हो रहा है। इसी क्रम में विगत 3 मई को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश पशुधन कुक्कुट विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद यादव के सुपुत्र जिला कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री एवं नगरपालिका शहडोल के पूर्व पार्षद योगेश यादव ने भाजपा कार्यालय कमला नगर शहडोल में अपने साथियों सहित पहुंचकर शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।



इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर प्रताप सिंह,  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, जिला महामंत्री सभापति संतोष लोहानी, जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, संतोष मिश्रा, धर्मेंद्र शुक्ला सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहडोल भाजपा के लगातार बढ़ते कुनवे को देखकर ये कहना ग़लत नही होगा कि कमल के नेतृत्व में जिले में कमल का फूल लगातार ताकतवर होता नज़र आ रहा है।



Post a Comment

0 Comments