Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहडोल के द्वारा एक पत्रकार वार्ता इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित की गई

 


रिपोर्ट @अमजद खान 

शहडोल। ओबीसी वर्ग को निकाय चुनाव में 27% टिकट देने कि कांग्रेस की घोषणा को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहडोल के द्वारा एक पत्रकार वार्ता इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हुसैन अली एवं पिछड़ा वर्ग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सिंह ओबीसी वर्ग को निकाय चुनाव में कांग्रेस द्वारा 27% टिकट देने की घोषणा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी पूरी बात विस्तार के साथ पत्रकारों के समक्ष रखी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आजाद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी का आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है जिनके द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए हैं जिससे ओबीसी वर्ग प्रभावित हुआ है लेकिन कांग्रेस कमेटी हर हाल में ओबीसी वर्ग को उनका अधिकार दिला  कर ही रहेगी।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा के प्रदेश की भाजपा सरकार इस पूरे मामले को लेकर लगातार षड्यंत्र रच रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं चाह रही है कि निकाय एवं पंचायतों के चुनाव निष्पक्ष रुप से हो जिनके द्वारा लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने 11 मई 2022 को घोषणा की है की पार्टी ने तय किया है कि आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग के 27% प्रत्याशियों को टिकट देगी श्री कमलनाथ ने यह घोषणा ऐसे समय पर कि जब माननीय सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश में बिना ओबीसी आरक्षण के निकाय चुनाव कार्य कराने का आदेश दिया है माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव कराने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने माननीय अदालत के सामने ओबीसी के बारे में भ्रामक वह आधे अधूरे तथ्य प्रस्तुत किए श्री कमलनाथ जी ने राज्य सरकार से यह भी कहा है कि वह प्रस्ताव पारित करके सरकार से संविधान में संशोधन करने का आग्रह करें ताकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल सके पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आजाद ने बताया कि ओबीसी वर्ग के हित में उठाए गए ऐतिहासिक कदम के लिए हम अपने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी का आभार व्यक्त करते प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण दिया था आज भी पक्ष में होने के बावजूद भी वह ओबीसी वर्ग को उनका संवैधानिक अधिकार दे रहे हैं इससे पता चलता है कि कमलनाथ जी की नियत सामाजिक न्याय करने की है जबकि सत्ता पर बैठे लोग सिर्फ बहानेबाजी करके ओबीसी हितेषी होने का पाखंड कर रहे हैं जबकि असल में उनका चरित्र आरक्षण विरोधी है यह सर्व विदित है कि मध्य प्रदेश और पूरे देश में अन्य पिछड़ा वर्ग का हित करने का काम हमेशा कांग्रेस पार्टी ने ही किया है आज भी भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र की ओबीसी आरक्षण समाप्त करने के लिए शिवराज सरकार पहले जानबूझकर संवैधानिक अध्यादेश लेकर आए और बाद में न्यायालय के जवाब में इसे अवैधानिक अध्यादेश को वापस ले लिया भाजपा की सरकार ने ओबीसी के खिलाफ यह काम किया कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के गुप्त  एजेंडे का हिस्सा है कांग्रेश पार्टी जब भी ओपीसी को कोई अधिकार दिया है तो तब तक बीजेपी ने चोर रास्ते से ओबीसी से वह अधिकार छीनने का काम किया है।

Post a Comment

0 Comments