रिपोर्ट @मोहम्मद शकील
रत्नाम्बर शुक्ला की सक्रियता से बड़ी घटना घटित होने से बाल-बाल बचा नगर
शहडोल । थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दिनांक 12-05-2022 को सूचना प्राप्त हुई कि भोले विश्वकर्मा पिता रामावतार विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी जरवाही अपने घर पर पिस्टल रखा हुआ है ! जो आने जाने वाले लोगों व गांव के व्यक्तियों को पिस्टल दिखाकर डरा धमका रहा है ! उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर संदेही भोले विश्वकर्मा पिता रामावतार विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी जरवाही को दस्तयाब कर उसके कब्जे से 01 अदद 09 एम एम पिस्टल 06 जिंदा कारतूस एवं 02 मैगजीन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ! उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली रत्नाम्बर शुक्ला के नेतृत्व में उनि० सुभाष दुबे, सउनि० कामता पयासी, प्रआर० देवेंद्र कश्यप, आर० रौनक पवार एवं आर० मंटू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही !


0 Comments