Ticker

6/recent/ticker-posts

आरोप प्रमाणित होने के बाद भी कार्यवाही शून्य

 


मिर्जा अफसार बेग 

👉 भ्रष्ट प्रभारी सीएमओ को कौन दे रहा है संरक्षण ?

👉 नेताओं और दलालों की चांदी, ईमानदारों पर उल्टा आरोप

👉 अपनी मजबूरी बता कर प्रशासन मौन

जहां एक ओर सरकार किसी भी अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए खुद को प्रतिबद्ध बताने से जरा भी नहीं कतराती है वहीं दूसरी ओर प्रमाणित आरोपों के बाद भी कार्यवाही से बचे हुए नगर पालिका परिषद धनपुरी में दशकों से पदस्थ प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी सरकार के दावों को ठेंगा दिखाते हुए नजर आते हैं।

नगर पालिका परिषद धनपुरी में बीस हजार से एक लाख तक के मूल्य की खरीदी में हुई अनियमितताओं के मामले सहित मस्टर श्रमिकों की भर्ती में हुई अनियमितताओं के मामले में तत्कालीन एसडीएम आईएएस अधिकारी शेर सिंह मीणा की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले की जांच संभाग आयुक्त महोदय द्वारा दोबारा संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास को सौंपी गई। 

संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास ने उक्त मामले की जांच पूरी कर अपना जांच प्रतिवेदन संभाग आयुक्त कार्यालय शहडोल को 12 अगस्त को पत्र क्रमांक - 3170/सं.सं./2021 के द्वारा प्रेषित कर दिया, जांच प्रतिवेदन में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास ने तत्कालीन एसडीएम आईएएस अधिकारी शेर सिंह मीणा के जांच प्रतिवेदन को सही ठहराते हुए धनपुरी नगरपालिका के प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी को अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार का दोषी पाया है।

इस मामले में आरोप प्रमाणित होने के बाद 6 माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कार्यवाही ना होने के कारण , कार्यवाही की मांग को लेकर समाजसेवी एवं भाजपा नेता शैलेन्द्र श्रीवास्तव एक सप्ताह पहले 5 दिन तक आमरण अनशन पर थे, जो कार्यवाही को लेकर जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद 22 अप्रैल को स्थगित किया गया था। नगरपालिका धनपुरी के लगभग 100 से भी अधिक सफाई कर्मचारी भी इस मामले में कार्यवाही सहित प्रभारी सीएमओ रविकरण त्रिपाठी को तत्काल हटाए जाने की मांग को लेकर 1 और 2 मई को धरने पर बैठ चुके हैं। 

पर आरोप प्रमाणित होने के बाद भी कार्यवाही अब तक शून्य है जिसे लेकर अब जनता में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर कौन है जो दे रहा है भ्रष्ट प्रभारी सीएमओ को संरक्षण ? और कब होगी इस मामले में कार्यवाही ?

Post a Comment

0 Comments