रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
बिरसिंहपुर पाली --- देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की जंयती में आज पाली मंडल में सादे किन्तु गरिमा मय माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर सर्व प्रथम भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा तिवारी, उपाध्यक्ष देवी सिंह, मंडल महामंत्री विमल अग्रवाल, ,नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक राजेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुर सिंह उर्फ कालिका सिंह,ओंकार प्रसाद चतुर्वेदी, कार्यक्रम के सह संयोजक संतोष सिंह बैस , वरिष्ठ पार्षद घनश्याम साकेस, भरत प्रजापति, श्रीमती सविता सिंह, श्रीमती ममता सिंह, राजेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोनी, अशोक उपाध्याय,अंबिका यादव,कामता विश्वकर्मा, संतोष यादव लल्ली भैया, भीम सिंह,गंगू बैगा, राम दयाल सिंह, समय लाल साहू, सुरेश विश्वकर्मा, प्रेम गुप्ता,अनुपम वर्मा इत्यादि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री विमल अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नींव रखने वाले पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने की बात कही। वही पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की एक अतुलनीय और अकथनीय युग पुरुष पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर हमें उनके बताये पदचिन्हों पर जरूरत है। उनकी निष्ठा, कुशल कार्यशैली, बिषम परिस्थितियों में भी जो धैर्यता और निर्णय लेने की जो असंभावी क्षमता उनमें थी वह बहुत ही विरली लोगों में मिलती है। प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने जो उपलब्धि उन्होंने कायम की उसकी झलक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के रूप में पूरे देश भर में फैली हुई है।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा तिवारी जी ने अध्यक्ष की आंसदी से इस अवसर पर अपने उद्बोधन में बताया की भारतीय जनता पार्टी के जनक पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक सामान्य परिवार में 25 दिसम्बर 1924 में हुआ था, जन्म से ही आप असहज प्रतिभा के धनी थे और आपने वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की। आपने अपने श्रम, साधन से जिस दल को सींचा वह आज विशाल वटवृक्ष के रूप में देश में ही नहीं पूरे विश्व भर में सबसे बड़े दल के रूप में जाना जाता है। आपके कृतित्व में वह ताकत थी की अन्य दलों के लोग भी उसका समान रूप से सम्मान करते थे।


0 Comments