Ticker

6/recent/ticker-posts

उमरिया जिले के पाली में ब्लॉक कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

 


रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा

*इंदौर में दूषित पानी के मृतकों को दी श्रद्धांजलि,भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप*


उमरिया जिले के पाली में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में गंदे पानी के कारण 20 लोगों की मौत हो गई.। जिसको लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी निर्देश जिलाध्यक्ष विजय कोल के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस पाली नगर में कैंडल मार्च निकालकर अमृत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिला संगठन मंत्री संजीव खंडेलवाल  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कैंडिल मार्च में सैकड़ो  संख्या कांग्रेस के महिला पुरुष कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत पाली ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च से हुई। इसके पश्चात सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी शांति के लिए प्रार्थना की गई।इस दौरान कांग्रेस जिला संगठन मंत्री संजीव खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की कथित भ्रष्ट नीतियों के कारण इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान चली गई, जो अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना से पूरा प्रदेश और देश आहत है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिस प्रकार से दूषित जल से मासूम सहित कुल 20 लोगो की जान गई है। प्रदेश सरकार उसकी जांच कर कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें अन्यथा पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। 

इस दौरान मुख्य रूप से संजीव खंडेलवाल राम प्रकाश उपाध्याय जानकी प्रसाद मिश्रा छत्रपाल सिंह राजेंद्र सिंह ओमकार विश्वकर्मा राम बिहारी उपाध्याय,रमेश सिंह,रमेशदहिया सीनू राव भोला साहू सनू उपाध्याय रजनीश तिवारी अफजल खान सुनील साहू रवि सिंह रूकेश बारी बिलाल खान बलराम प्रजापति बंटी बारी विजय गुप्ता दादू प्रजापति बीनू गुप्ता रिंकू बारी महबूब खान विक्की सिंह सुधांशु सिंह दादू प्रजापति जावेद खान रवि प्रजापति गौरव अग्रवाल पराग मिश्रा बबलू गुप्ता साजिद वारसी किशन वर्मा पुरुषोत्तम कुशवाहा प्रदीप तिवारी पंकज शुक्ला जय सोनी अजीत श्रीवास्तव विकास सोनी  अंकित मिश्रा बिलाल खान गफूर खान सम्मी खान आबिद खान  जाफर खान सबदर खान पूर्व पार्षद शियाबाई कोल कल्लू भाईजान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments