Ticker

6/recent/ticker-posts

बुढ़ार ब्लॉक कांग्रेस ने फूला म.प्र. शासन के तीन मंत्रियों का पुतला

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के निर्देश पर बुढ़ार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकित सिंह के तत्वावधान में धनपुरी नगर के मुख्य चौराहे आजाद चौक पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।





कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय, राजेंद्र शुक्ला एवं विजय शाह पर अनर्गल बयानबाजी तथा जनभावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए उनके पुतलों का दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।





विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध, सेना के कथित अपमान, भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों, छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की दुखद मौतों तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की जिसमे मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सिंह, नपा उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद खंडेलवाल पार्षद वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद मोहन जायसवाल पूर्व नपा उपाध्यक्ष संतोष सिंह सेंगर नौशेरमा ख़ान पार्षद नईम खान पार्षद मोहन बैगा अनुज सिंह आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप रावत , एस पी सिंह,प्रशांत जैन, मनोज जैन इकबाल अहमद ,अनिल जायसवाल, विमल सिंह,अभिशेख सिंह मम्मू हर्षित द्विवेदी नीलम सिंह नेहा ख़ान सुजाता बैरागी सुमन राय आरिफ अफ़रीदी युवा कांग्रेस नेता विक्की पटेल ,जुल्फ़कार,फ़ैज़ ख़ान ,निक्की तिवारी,सुनील सोनी ,विनय रजक, पुरसोत्तम नापित ,कमलेश कोल, विकाश ताम्रकार,बंटी महतो,सूरज महोबिया, गुड्डू राजेश यादव सुमित पांडेय, रोहन यादव,संदीप रावत, विजय पांडेय,इकराम,अमन ,हामिद सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments