Ticker

6/recent/ticker-posts

मनोज सिंह आर्मों बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग

नई कार्यकारिणी में 21*पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, शहडोल संभाग में उत्साह की लहर* 

शहडोल/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम द्वारा 19 फरवरी 2026 को जारी आधिकारिक सूची में शहडोल के वरिष्ठ नेता एवं अनुभवी कार्यकर्ता श्री मनोज सिंह आर्मों को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है।

 *21 पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी* 

नई कार्यकारिणी में कुल 21 प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें संगठनात्मक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। सूची के अनुसार 7 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 7 प्रदेश मंत्री सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुमित्रा कासडेकर, श्रीमती संगीता चारेल, श्री दशरथ कलमे, श्री नीरज मरकाम, श्री मनोज सिंह आर्मों, श्री जय कोहली और श्री जयराम गावर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश महामंत्री के रूप में श्री विरेन्द्र सिंह बघेल, श्री दिलीप मकवाना और श्री सोहन सिंह को दायित्व दिया गया है। 

वहीं प्रदेश मंत्री के रूप में श्री संदीप कुमार कुलस्ते, श्री पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, श्री खुशीलाल राठौर, श्री सुरेन्द्र मरकाम, श्री सोम सिंह सोलंकी, श्री लोचन सिंह मर्सकोले और सुश्री एकता ठाकुर को नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त श्री आशाराम भारतीया को प्रदेश कोषाध्यक्ष, श्री गणेश आदिवासी को सह-कोषाध्यक्ष, श्री दिनेश परमार को प्रदेश कार्यालय मंत्री और श्री भास्कर राव को प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

 *अनुभव, शिक्षा और संगठनात्मक प्रतिबद्धता का सम्मान* 

मनोज सिंह आर्मों की नियुक्ति को उनकी वर्षों की संगठनात्मक निष्ठा और सक्रियता का सम्मान माना जा रहा है। वे एलएल.बी. (LLB) और एलएल.एम. (LLM) शिक्षित हैं तथा वर्ष 2005 से 2015 तक ग्राम पंचायत उचेहरा के सरपंच रहे। सरपंच संघ के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने प्रभावी नेतृत्व दिया।

वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं और भारतीय जनता पार्टी में जिला महामंत्री, शहडोल के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। संगठन में उनकी पकड़ और जनजातीय समाज के बीच उनकी सक्रिय उपस्थिति को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

 *सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है सफर* 

राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ मनोज सिंह आर्मों सामाजिक क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय रहे हैं। ‘जनजातीय सुरक्षा मंच’ के माध्यम से समाज के अधिकारों और सुरक्षा के मुद्दों पर उन्होंने कार्य किया, वहीं ‘जन सुविधा केंद्र’ एनजीओ के जरिए जनजागरूकता और सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाया। कोरोना काल में उन्होंने जिला कोविड प्रभारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दीं, जिसकी व्यापक सराहना हुई थी।

 *शहडोल संभाग में हर्ष और उम्मीदों का माहौल* 

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही शहडोल, जयसिंहनगर और पूरे संभाग में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर उनकी मजबूत उपस्थिति से जनजातीय वर्ग की समस्याओं को प्रभावी आवाज मिलेगी और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बधाई देने वालों में एडवोकेट ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अरूणेन्द्र तिवारी, ब्रजेश सिंह, सुनील मिश्रा, अजय शर्मा, शेखर खान, प्रकाश त्रिपाठी, बादल सोनी, देवेस पाण्डेय, अंकित मिश्रा, दीपक केवट और राहुल नामदेव प्रमुख रूप से शामिल हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा की यह नई कार्यकारिणी आगामी समय में संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियान और जनजातीय समाज के मुद्दों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Post a Comment

0 Comments