Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश महासचिव का कार्यभार ग्रहण कर दिनेश अग्रवाल के प्रथम नगर आगमन पर उमड़ा पत्रकारों का हुजूम, शहडोल में दिखा श्रमजीवी पत्रकार संघ का दम

 

रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

प्रदेश महासचिव दिनेश अग्रवाल की मौजूदगी में ब्लॉक कार्यकारिणी का अनुमोदन, सांगठनिक विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा


शहडोल। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के द्वारा नवनियुक्त प्रांतीय महसचिव साथी दिनेश अग्रवाल का  जिला इकाई शहडोल द्वारा उच्च विश्राम गृह के सभागार में आत्मीय सम्मान किया गया । 


नवगठित जिला कार्य कारणी  शहडोल के जिलाध्यक्ष साथी गजेंद्र सिंह परिहार की अध्यक्षता में बैठक का भव्य आयोजन किया गया। मंच पर जिलाध्यक्ष साथी गजेंद्र सिंह परिहार के साथ नवनियुक्त प्रदेश महासचिव साथी दिनेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी साथी मो.अली, संभागीय महासचिव साथी कृष्ण तिवारी, जिला महासचिव साथी अनुराग त्रिपाठी और जिला कार्यकारी अध्यक्ष साथी अशोक तिवारी विशेष रूप से आसीन रहे। 


लगातार तीसरी बार जिले की कमान संभालने पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने साथी गजेंद्र सिंह परिहार का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।

ब्लॉक कार्यकारिणी का अनुमोदन और आगामी भव्य आयोजनों पर चर्चा के उपरांत संगठन के विस्तार हेतु जिलाध्यक्ष साथी गजेंद्र सिंह परिहार ने अपने विचार रखे । वरिष्ठ जनों की अनुशंसा पर गोहपारु, जयसिंहनगर और ब्यौहारी ब्लॉक की कार्यकारिणी का विधिवत अनुमोदन किया गया।


इस अवसर पर ब्यौहारी ब्लॉक अध्यक्ष साथी लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी ने आगामी दिनों में ब्यौहारी में संगठन का एक विशाल और भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की, साथ ही जयसिंहनगर ब्लॉक के अध्यक्ष राजेश गुप्ता द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित करने की रूपरेखा भी रखी गई। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन प्रभारी साथी मोहम्मद अली ने संगठन के गौरवशाली इतिहास और उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रदेश कार्यालय से प्राप्त हुए नव वर्ष के कार्डों का वितरण जिलाध्यक्ष साथी गजेंद्र सिंह परिहार द्वारा सभी उपस्थित पत्रकार साथियों को किया गया।

वरिष्ठ जनों की गरिमामयी मौजूदगी और संगठनात्मक चर्चा

वरिष्ठता के क्रम में वरिष्ठ श्रमजीवी पत्रकार साथी और पूर्व संभागीय पदाधिकारी साथी संजीव निगम,एवं साथी क्रिस्टी अब्राहम की विशेष उपस्थिति रही। इनके साथ ही जिला उपाध्यक्ष साथी सिद्दीक अंसारी, साथी राजकुमार तिवारी, साथी राहुल मिश्रा और संयुक्त सचिव साथी कृष्ण तिवारी ने भी संगठन की मजबूती हेतु अपने विचार साझा किए। विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक साथी शेखर खान, नगर अध्यक्ष साथी निशांत सिंह परिहार और गोहपारु ब्लॉक अध्यक्ष साथी राजेश यादव की मौजूदगी ने कार्यक्रम में उत्साह भरा।

आंचलिक क्षेत्रों से पत्रकारों का जमावड़ा और आभार प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष साथी गजेंद्र सिंह परिहार ने किया ।  इस बैठक की भव्यता देखते ही बन रही थी, जिसमें जिले भर के  अधिक पत्रकार साथी मौजूद रहे। जयसिंहनगर ब्लॉक अध्यक्ष साथी राकेश गुप्ता के नेतृत्व में करीब एक दर्जन पत्रकार साथी, धनपुरी नगर अध्यक्ष साथी शकील खान और ब्यौहारी ब्लॉक अध्यक्ष साथी लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त प्रदेश महासचिव साथी दिनेश अग्रवाल ने सभी के स्नेह

और भविष्य में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की उन्होंने जिलाध्यक्ष साथी गजेंद्र सिंह परिहार द्वारा जिले में संगठनहित में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।



Post a Comment

0 Comments