Ticker

6/recent/ticker-posts

अनूपपुर जंक्शन पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि, रानी कमलापति–संतरागाछी ट्रेन का स्टॉपेज स्वीकृत । भगवा पार्टी के प्रयास रंग लाए

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

अनूपपुर। जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन अनूपपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से लंबित यात्री सुविधाओं और ट्रेन स्टॉपेज की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। भगवा पार्टी के जिला महामंत्री वरूण चटर्जी द्वारा 5 अगस्त 2024 को रेल प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन और लगातार अपने इस मांग से रेल प्रशासन को अवगत कराते रहे जिसके फल स्वरुप अब रेल प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सुविधाओं में सुधार और ट्रेन स्टॉपेज को स्वीकृति प्रदान की है।


वरूण चटर्जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अनूपपुर जंक्शन बिलासपुर–कटनी रेल सेक्शन का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां से अंबिकापुर एवं चिरमिरी के लिए शाखा रेल लाइन भी जाती है। इसके बावजूद यहां यात्रियों को कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था।

वरूण चटर्जी ने तर्क दिया था कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का विस्तार आवश्यक है। इस मांग पर भी रेलवे ने सकारात्मक रुख अपनाया है।

रानी कमलापति–संतरागाछी साप्ताहिक ट्रेन का स्टॉपेज

सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में ट्रेन संख्या 22169/22170 Indian Railways द्वारा संचालित रानी कमलापति–संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस का अनूपपुर जंक्शन में स्टॉपेज स्वीकृत किया गया है। यह ट्रेन भोपाल (रानी कमलापति) से कोलकाता तक चलती है और पहले शहडोल एवं बिलासपुर में रुकती थी, लेकिन अनूपपुर में इसका ठहराव नहीं था।

अब स्टॉपेज मिलने से अनूपपुर एवं आसपास के यात्रियों को राजधानी एवं महानगर कोलकाता तक सीधी सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को समय और धन दोनों की बचत होगी तथा रेलवे को भी अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

*भगवा पार्टी ने बताया अपनी पहल का परिणाम*

वरूण चटर्जी ने बताया कि यह मांग 5 अगस्त 2024 को रेल मंत्री एवं रेल मंत्रालय, बिलासपुर रेलवे महाप्रबंधक, डीआरएम तथा जबलपुर जोन के अधिकारियों को पत्र लिखकर की गई थी। अब मांग पूरी होने पर उन्होंने इसे भगवा पार्टी के सतत प्रयासों का परिणाम बताया है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र की जनता की जीत है और आगे भी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास जारी रहेंगे।



Post a Comment

0 Comments