Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय राज्य सरकारी पैंशनर्स फैडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

सुरेंद्र चौधरी  अध्यक्ष,वजीर सिंह महासचिव तो अरुणा घोष बनी वित्त सचिव

कुरुक्षेत्र 23 फरवरी 2026 अखिल भारतीय राज्य सरकारी पैंशनर्स फैडरेशन का 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन स्थानीय सैनी समाज धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन में 400 प्रतिनिधि 100 आब्जर्वर ने शिरकत की। अधिवेशन के दूसरे दिन महासचिव द्वारा सांगठनिक, तथा कोषाध्यक्ष ने वित्त रिपोर्ट पेश की। सांगठनिक, कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट पर 23 प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लिया। दोनों रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पास किया गया। अधिवेशन में आगामी 3 वर्षों के लिए सर्व सम्मति से सांगठनिक कमेटी का गठन किया गया जिसमें सुरेंद्र चौधरी अध्यक्ष (बिहार) वजीर सिंह महासचिव (हरियाणा), अरुणा घोष वित्त सचिव (पश्चिम बंगाल) निर्मल दास,(उड़ीसा) , बी.कृष्णमूर्ति (तमिलनाडु) डी वेंकटेशवारलून(आंध्र प्रदेश) को सहायक महासचिव, एन चंद्र शेखर रेड्डी, जय धरण, सालिक मौलिकार, एसपी सिंह, अनंत सिन्हा, रामधर शर्मा, देविया मथा पट्टी, पला काजा, राजकुमार दुबे, करम सिंह धनौवा,  को उपाध्यक्ष,गुरु सिद्धा , सुरजीत दास, बुद्धा जी  सरकर, मंजीत सैनी (पंजाब) कल्यानम नागेश्वर राव, रामेश्वर सिंह, हरभजन सिंह खुन्नगर, सतीश कुमार राणा, आर.के. थवायत, प्रभु दास, को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया,

नव निर्वाचित केंद्रीय कमेटी को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिवेशन के समापन अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बोलते हुए कहा कि पेंशनर्स की मांगों को लेकर  आंदोलन जारी रहेंगा। इसके साथ ही सांझी मांगों  को लेकर आगामी 26 फरवरी को देशभर में जिला मुख्यालयो पर आयोजित होने वाले प्रदर्शन में भी  भाग लेंगे । आंदोलन के दूसरे चरण में 21 अप्रैल को मांग दिवस के रूप में  देशभर में सभी जिलों व राज्यों की राजधानीयो पर विशाल प्रदर्शन करेंगे, केंद्र सरकार लगातार किसान मजदूर कर्मचारी छात्र व पेंशनर्स के अधिकारों पर हमला कर रही है, जिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पब्लिक सेक्टर के संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए । नए  4 खतरनाक लेबर कोड को खत्म किया जाए, पेंशन पर कोई आयकर न लगाया जाए। 

बधाई दाता राम नरेश तिवारी कार्यकारी प्रांताध्याक्ष  के पी महिंद्रा वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष  रविकरण त्रिपाठी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष आर यल  तिवारी जिला अध्यक्ष लोकेन्द्र प्रसाद तिवारी कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष राम मिलन तिवारी प्रदेश सचिव एवं जिला कोषाध्यक्ष  गोपी नाथ सिंह प्रदेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष  डॉक्टर संजय श्रीवास्तव जिला कार्यकारी अध्यक्ष  श्री रमाशंकर गौतम वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष  दया शंकर शुक्ला प्रदेस उपाध्यक्ष  यल पी तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष  हर्ष नगाइच् संरक्षक  शशि शंकर सुहाने प्रांतीय सचिव  अशोक कुमार द्विवेदी जिला सचिव  विनोद प्रताप सिंह संभागीय सचिव  लाल मणि जैसवाल तहसील अध्यक्ष  राजाराम शर्मा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशा श्रीवास्तव प्रांतीय संयुक्त सचिव सहित  उमरिया जिले के अध्यक्ष ब्रिजभान मिश्रा अनूपपुर जिला अध्यक्ष डी यश राव रीवा जिला अध्यक्ष श्यामनारायण शर्मा संभागीयअध्यक्ष हर्षलाल शुक्ला प्रांतीय.उपाध्यक्ष रोहिणी प्रसाद त्रिपाठी  प्रांतीयनउपाध्यक्ष परिहार जी  अवस्थी जी प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रांताध्याक्ष मध्यप्रदेश शिक्षक कॉंग्रेस पंडित राम नरेश त्रिपाठी जी मैहर जिला अध्यक्ष आरपी गर्ग  मैहर जिला के संरक्षक रविनंदन मिश्रा जी सहित शहडोल रीवा संभाग के समस्त पदाधिकारियों ने माननीय सुरेश चौधरी बिहार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिक पेन्शन एसोसिएशन.मध्यप्रदेश के प्रांताध्याक्ष आदरणीय एडवोकेट राजकुमार दुबे जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने बधाई प्रेषित करते हुए खुशी का इज़हार किया है 


Post a Comment

0 Comments