Ticker

6/recent/ticker-posts

उर्स मुबारक पर सामाजिक एकता की मिसाल: जेतपुर में होंगे सामूहिक निकाह और कव्वाली का शानदार आयोजन

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

धनपुरी ।जिले के जैतपुर क्षेत्र में हजरत बाबा करामत शाह रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक के अवसर पर 8 और 9 अप्रैल  को भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर उर्स कमेटी और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


उर्स कमेटी के जनरल सेक्रेटरी चांद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और भाईचारे के माहौल में संपन्न होगा, कार्यक्रम की शुरुआत 08 अप्रैल को सुबह गुस्ल, संदल और चादरपोशी से होगी, इसके साथ ही मिलाद और तकरीर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे...

इस आयोजन की खास बात सामूहिक निकाह है, जिसमें जरूरतमंद परिवारों के जोड़ों का निकाह कराया जाएगा, कमेटी द्वारा दूल्हा-दुल्हन को आवश्यक घरेलू सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे समाज में सहयोग और इंसानियत का संदेश प्रसारित हो सके...

9 अप्रैल की रात को कव्वाली का शानदार मुकाबला भी आयोजित होगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे,दिल्ली के उस्ताद चांद कादरी और बरेली की मीना नाज जैसे कलाकार अपनी सूफियाना कलाम से महफिल सजाएंगे...

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उर्स मुबारक का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का भी संदेश देता है।


Post a Comment

0 Comments