रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव
शहडोल जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत तेंदुडोल में पुलिया निर्माण में व्यापक अनियमितता की गई है। ग्राम पंचायत तेंदूडोल में फर्जी बिल लगाकर पैसे आहरित करने के आरोप लग रहे है । सूत्रों की माने तो शिकायत के बाद भी कोई निराकरण नहीं किया गया ना ही कोई कार्यवाही हुई। सूत्रों का कहना है कि इतना ही नहीं ग्राम पंचायत तेंदूडोल में पंचायत के सरपंच सचिव एवं ठेकेदार के द्वारा कई ऐसे फर्मो के बिल लगाए गए हैं जो अस्तित्व में ही नहीं है। सबसे ताज्जुब की बात तो यह है कि पुलिया निर्माण के पहले ही राशि फर्म के खाते में जमा करा दी गई थी। यहां की पंचायत में कई ऐसे वेण्डर हैं जिनकी जांच व कार्यो के गुणवत्ता की जाए व्यापक तौर पर अनियमितताएं उजागर होगी। ग्राम पंचायत सचिव इंजीनियर व ठेकेदार के सहयोग से गुणवत्ता हीन पुल निर्माण कार्य कराया गया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में भी की थी लेकिन उस पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई जनपद पंचायत जयसिंहनगर इन दिनों भ्रष्टाचार के माम।ले में सबसे आगे है तभी तो ग्राम पंचायत तेंदूडोल में हंसु सिंह के खेत के पास बना पुलिया पांचवां राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया साइकिल & हार्डवेयर की दुकान में 2800 रुपए ट्राली खरीद ली गई रेत सूत्रों का कहना है कि पटले साहब इंजीनियर है जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं जितने भी इनके क्षेत्र है कही भी सही तरीके से निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा आज कल सुर्खियों में है इंजीनियर साहब मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयसिंहनगर निर्माण कार्यों में नहीं दे रहीं है ध्यान तभी तो नियमों की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां ग्राम पंचायतों में लग रही फर्जी बिल


0 Comments