रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
पाली में चहुँ ओर खुशी की लहर, बधाइयों का ताता
बिरसिंहपुर पाली --- मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास विभाग के व्दारा नाम निदिष्ठ पार्षदों की घोषणा करते हुये नगर पालिका परिषद के अति विशिष्ट नागरिकों को पार्षद पद पर चयन किया गया है। इनमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष विव्दान अधिवक्ता सुशांत सक्सेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष और युवा तुर्क प्रदीप सोनी, भारतीय जनता पार्टी के कामता प्रसाद विश्वकर्मा, सुधीर मोटवानी, कमल सिंह, और महिला नेत्री श्री मती वंदना यादव की ताजपोशी की गयी है। नगर पालिका परिषद पाली में नव निर्वाचित पार्षदों की घोषणा से नगर में हर्ष की लहर दौड़ गयी है। नव निर्वाचित पार्षदों को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुश्री शंकुतला प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश पटेल,भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा तिवारी, और उनकी टीम ने शुभकामनाएं दी है। वही पर नव निर्वाचित पार्षदों को उनके इष्ट मित्रों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है। पार्षद मनोनीत होने पर प्रदीप सोनी का भव्य स्वागत नगर में किया गया।विदित होवे की मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास विभाग ने पाली सहित 122 नगर पालिका परिषद में नाम निदिष्ठ पार्षदों का आदेश जारी कर नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए एल्डर मैन नियुक्ति किया है।


0 Comments