रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
होली पर्व सौहार्द्र पूर्ण मनाने की अपील
बिरसिंहपुर पाली --- होली पर्व को परंपरागत , सौहार्द्र पूर्ण मनाने के लिए आज पाली थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिव चरण बोहित, तहसील दार लक्ष्मीकांत शर्मा , नगर निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा के साथ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री मती राधा तिवारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश पालीवाल, नगर के सामाजिक पुरोधा पार्षद संजीव खण्डेलवाल, फिल्मी अभिनेता नत्थू लाल पटेल, भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री विमल अग्रवाल, पूर्व पार्षद कालिका प्रसाद उर्फ बहादुर भैया, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन शुक्ला,सनू उपाध्याय, राम नारायण पाण्डेय, राज तिवारी,कामता विश्वकर्मा, बिन्दे सिंह आदि राजनैतिक दलों के प्रमुख जन के साथ पत्रकारों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
बैठक में होली परंपरा रीति रिवाज के अनुरूप मनाने पर विचार विमर्श करते हुए शांति पूर्ण मनाने पर चर्चा हुई। नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने पर चर्चा करते हुए बाजार में चार पहिया वाहनों पर पाबंदी लगाने की बात कही गयी। नगर में अश्लीलता रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात तय हुई। नगर में लगे सी सी कैमरे सुचारू रूप से चले इसके लिए आवाज उठायी गयी। बताया गया की अधिकांश सी सी कैमरे बंद हैं, उन्हें शीघ्र सुधरवाने की पहल की जाये।


0 Comments