Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस नेता रज्जन खान बने प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा शहडोल जिले के सक्रिय कांग्रेस नेता रज्जन खान को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

रज्जन खान लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। उन्हें पार्टी का जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ता माना जाता है, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इसी समर्पण, निष्ठा और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

रज्जन खान ने विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। वे हमेशा आम जनता की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं।

उनकी नियुक्ति के बाद जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि रज्जन खान अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

रज्जन खान ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।


Post a Comment

0 Comments