रिपोर्ट @मुर्तुजा अंसारी
अनूपपुर | मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के तहत प्रदेश के 23 जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में अनूपपुर जिले को भी नया पुलिस अधीक्षक मिला है, जहां आईपीएस अधिकारी विक्रांत मुराब को जिले की कमान सौंपी गई है।
स्थानांतरण आदेश के बाद सोमवार देर रात नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब अनूपपुर पहुंचे। उनके आगमन पर अनूपपुर रेलवे स्टेशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, आरआई पुलिस लाइन श्रीमति ज्योति दुबे, यातायात प्रभारी विनोद दुबे सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया।
जानकारी के अनुसार नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब आज 19 मई को अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे।
जिले में नए पुलिस कप्तान के आगमन को लेकर पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


0 Comments