रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
उमरिया जिले के जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पतौर में स्वयं सेवी संस्था साहस द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ''प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टीनेशन बांधवगढ़'' के तहत कचरा संग्रहण कार्य किया जा रहा है।
सरपंच सूर्यपाल द्वारा बताया गया कि ''प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टीनेशन बांधवगढ़'' कलेक्टर एवं जिला सीईओ उमरिया के मार्गदर्शन में व जिला समन्वयक SBM उमरिया के सहयोग से स्वयं सेवी संस्था साहस द्वारा ग्राम पंचायत पतौर में ठोस कचरा प्रबंधन कार्य किया जा रहा है।
यह कार्य पतौर में विगत मार्च माह से शुरू किया गया है, जिसके तहत पंचायत के सभी ग्रामों एवं रिसोर्ट्स में अपशिष्ट प्रबंधन हेतु नियमित कचरा संग्रहण वाहन चलाया जा रहा है।
साथ ही बताया कि संस्था द्वारा रिसाइकलेबल तरीके से ग्राम पंचायत पतौर सहित ताला, गुरवाही, माला व डोभा में नियमित रूप से कचरा संग्रहण किया जा रहा है। व संग्रहित कचरे को प्राइमरी स्टोरेज सेंटर में रखा जा रहा है, जिसके बाद सेग्रीगेट कर विक्रय हेतु कचरे को विक्रय किया जाएगा, जोकि ग्राम पंचायत की आय का स्रोत बनेगा, वही विक्रय न होने वाले कचरे को सीमेंट प्लांट्स भेजा जाएगा।
उक्त कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संस्था की टीम द्वारा ग्रामीणों को प्रेरित करने व सहभागी बनने हेतु जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।


0 Comments