Ticker

6/recent/ticker-posts

दागी रिकॉर्ड और PMO तक शिकायत, फिर भी 'मलाईदार' पोस्टिंग: पूजा बुनकर पर आखिर क्यों मेहरबान है सिस्टम

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

अफसरशाही की मनमानी और खामोश प्रशासन: चहेती फर्म पर लुटाया जा रहा खजाना, विकास कार्यों पर लगा ग्रहण!

इंट्रो:फाइलों का गायब होना, चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाना और शासन के आदेशों की नाफरमानी, यह सब एक कथित सुनियोजित प्रशासनिक मनमानी की ओर इशारा कर रहे हैं। दागी ट्रैक रिकॉर्ड और पीएमओ तक दर्ज शिकायतों के बाद भी फील्ड पोस्टिंग का मिलना व्यवस्था की बड़ी विफलता को दर्शाता है। तबादले के बाद प्रभार दबाए बैठने की इस कथित जिद ने निकाय के सारे विकास कार्यों पर ग्रहण लगा दिया है।

शहडोल : जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की आंच हो, उन्हें मलाईदार पद देना क्या व्यवस्था का मजाक नहीं है? शिकायतकर्ताओं ने दस्तावेजों में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए जबलपुर संभाग के बड़े अधिकारियों पर संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जनता के हित दरकिनार हैं और कथित अफसरशाही अपनी मनमानी पर उतारू है, जिससे ईमानदार कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है।

तबादले की खुली नाफरमानी और नगर पालिका की फाइलों पर कुंडली

नगर पालिका इन दिनों फाइलों के कथित गायब होने और तबादला आदेशों की नाफरमानी का अखाड़ा बन गई है। ३ जून को शासन ने सीएमओ को बनगवां स्थानांतरित कर दिया था, लेकिन शिकायतों के हवाले से खबर है कि वे अब तक प्रभार दबाए बैठी हैं। पेयजल और मूलभूत सुविधाओं की फाइलें कथित तौर पर उनके पास हैं और शहर की जनता बूंद-बूंद पानी और विकास को तरस रही है।

सिवनी और करेली की शिकायतों का अंबार और जांच रिपोर्टों की हकीकत

सिवनी और करेली के कथित कारनामे अब तक पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। जांच दस्तावेजों के हवाले से आरोप है कि वहां जेम पोर्टल से नियम विरुद्ध खरीदी कर वित्तीय अनियमितताएं की गईं। इन मामलों को लेकर पीएमओ (PMO), ईओडब्ल्यू (EOW) और लोकायुक्त में शिकायतों का अंबार लगा है, लेकिन इसके बावजूद सख्त कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती नजर आ रही है।

ठेकेदार को फायदा पहुंचाने की कथित साजिश और फाइलों का खेल

क्या नगर पालिका को किसी चहेते ठेकेदार की जागीर समझ लिया गया है? शिकायतों के अनुसार, जबलपुर की फर्म 'वर्चुअल क्रिस्टल मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड' को विशेष तवज्जो दी जा रही है। आरोप है कि कार्यकाल में इस फर्म को हर जगह फायदा पहुंचाया जाता है और फाइलों के गायब होने के पीछे भी इसी कथित नेक्सस की संदिग्ध भूमिका को जिम्मेदार माना जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments