Ticker

6/recent/ticker-posts

रामा इण्डस्ट्रीज सीमेंट कंपनी ने सामाजिक दायित्वों के प्रति बढाये कदम

 


रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा

ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन 


बिरसिंहपुर --- पाली विकास खंड में मरवा टोला में खुल रही कोयला खदान जो की रामा इण्डस्ट्रीज सीमेंट कंपनी के व्दारा संचालित की जानी हैं जिसकी खदान खुलने की संभावना वर्ष 2027 तक है, लेकिन सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अभी से लगी हुई है, और इस कड़ी में मरवा कोल खदान के प्रभावशील ग्रामों में उनकी प्रतिबद्धता देखने को मिल रही है। इस दायित्व के साथ रामा इण्डस्ट्रीज सीमेंट कंपनी ने गांवों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विदित होवे की आज औढेरा गाँव में आज एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, इसके पहले दिवस आमगार में स्वास्थ्य शिविर किया गया। इस संबंध में रामा इण्डस्ट्रीज सीमेंट कंपनी के महाप्रबंधक अजीत सिंह सोडा ने बतलाया की अगला शिविर मालाचुआ में तय है, साथ ही सभी गांवों में भी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। मालुम होवे की इसी तरह महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से चार सौ महिलाओं को नेट का वितरण किया गया था। ध्यान देने योग्य है की यह पूरा क्षेत्र महुआ के पेड़ों  से समृद्ध शाली है और यहाँ की यह मुख्य फसलों में से एक है। यह नेट महुआ के वृक्षों में लगा दिया जाता है, जो महुआ गिरता है वह नेट में संकलित होता रहता है और किसानों को महुआ शुद्ध, स्वच्छ, बिना किसी नुकसान के और कम मेहनत में प्राप्त हो जाता है।

स्वस्थ शिविर में गाँव की महिलायें, बुर्जुग, बच्चों के उपचार के लिए रामा इण्डस्ट्रीज सीमेंट कंपनी के व्दारा कुशल और बिषय विशेषज्ञ चिकित्सकों को ला कर विधिवत जांचोपरांत चिकित्सकों के मार्गदर्शन में औषधियों का विवरण किया गया। आज के शिविर में चिकित्सक, उनका स्टाफ, के साथ ही रामा इण्डस्ट्रीज सीमेंट कंपनी के महाप्रबंधक अजीत सोडा जी उनके मातहत अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस कार्यक्रम का आयोजन के के सपूत मेमोरियल समिति के व्दारा किया गया।


Post a Comment

0 Comments