Ticker

6/recent/ticker-posts

पाली थाना क्षेत्र मे आबकारी अधिकारी एवं ठेकेदार की गठजोड़ से क्षेत्र मे फल फूल रहा अवैध शराब कारोबार

 




रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

बिरसिंहपुर --- जिले के पाली थाना क्षेत्र मे नगर से लेकर गांव गांव तक सहता के साथ लायसेंसी शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा दो पहिया वाहनों से शुबह होते ही नगर से लेकर गांव तक अवैध शराब पैकारी कर होटल पान के टपरा किराना दुकान सहित ढावो मे शराब पहुंचाया जाता है अवैध शराब का काला करोबार मे गति प्रदान की जा रही जिससे ग्रामीणों को सरलता के साथ गांव मे ही नशा उपलब्ध हो और ठेकेदार और आबकारी अधिकारियो की जेबे भरती रहे पाली क्षेत्र में एसडीएम के द्वारा पूर्व में दो होटल में छापा मार कार्यवाही की गई अब नगर व क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है क्या यह दिखावा था या आगे भी कार्यवाही होगी यह देखकर प्रतीत होता है मानो गांव मे भी अंग्रेजी शराब की दुकाने धडल्ले से फल फूल रही हो और इस ओर न स्थानी पुलिस विभाग कि नजर जा रही है और आबकारी विभाग गहरी निंद्रा में है याआबकारी विभाग खुली छूट दे रखी है और ठेकेदार बेलगाम हो कालर खडी कर घुम रहे है हद तो तब हो गई कि पिछले ही महिने पुलिस विभाग ने पाली शराब ठेकेदार एवं अन्य पर्दे के पीछे काम कर रहे लोगो पर घुनघुटी चौकी क्षेत्र मे बडी कार्यवाही को अंजाम दिए फिर भी उसी घुनघुटी चौकी क्षेत्र से लगे दर्जनों गांव मे शराब की अवैध पैकारी फल फूल रही है जन चर्चा का विषय है वही पाली नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो नगर के बस स्टैंड स्थिति भोजनालय दफाई स्थिति ढावो मे मलियागुडा मगठार सुन्दर दादर मुदरिया धौरई सुखा बन्नैदा काचोदर तिरहा औढेरा तिरहा शाहपुर कुशमहा अमिलीहा बकेली ओदरी चौरी बेली स्कूल के पास सहित जगह जगह ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा पैकारी कि जा रही है और गांव के ही दुकानों के माध्यम से बेची जा रही है जिससे लगातार ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग नशे के आदी हो रहे आपसी मतभेद हो रहे आए दिन  लड़ाई झगड़े से सामाजिक तनाव बढते जा रहे है जिससे परिवारिक कलह हो रही है परिवार टूट रहे है गांव के भोले भाले आम जन अपने खून पसिने की गाढी कमाई नशे मे झोक रहे है जिससे उनके बच्चों कि शिक्षा  एवंआर्थिक स्थिति पर गहरा संकट मडराता जा रहा नशे मे वाहन चला रहे और दुर्घटना के शिकार हो रहे है लेकिन आबकारी विभाग के जिला अधिकारी तमाशविन बन रबडी खा रहे है जबकि आबकारी विभाग के लिए भी शासन प्रशासन बाकायदा गाइडलाइन बनाई है लेकिन पाली आबकारी निरिक्षक को तो जिले से हि फुर्सत नही है फिर देखे भी तो क्या सब तो उन्ही की मुक सहमति से हो रहा होगा तभी तो ठेकेदार मनमानी तरीके से बेव्यसाय कर रहा जन चर्चा का विषय तो यह भी है कि प्रिंट रेट से ज्यादा दाम से ऊपर लाइसेंस शराब दुकान से शराब बेची जा रही है और पाली आबकारी निरिक्षक मोना दुवे चुप्पी साधे हुए है क्या सब उनके ही ईसारे से चल रहा है नही फिर कार्यवाही क्यों नहीं? ये सरकार के ही मातहत सेवक कैसे सरकार के बडे राजस्व को दिमक बन चुन रहे है क्योंकि यह अवैध शराब के बिल किसके नाम काटे जाते होगे यह सवाल है क्या यह सब कागजो मे गोल माल हो रहा है जल्द ही नगर के व्यापारी वर्ग द्वारा जिले के कलेक्टर व पाली एसडीए को इस सम्बन्ध मे लिखित शिकायत की चर्चा तेज हो गई देखना दिलचस्प होगा कि जिले कि नवागत एवं तेज तर्रार कलेक्टर इस गभीर विषय पर क्या कुछ कदम उठाते हुए कार्यवाही के निर्देश देती सब की निगाहें टिकी हुई है।

Post a Comment

0 Comments