रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
शुक्ला जी अपने मूल प्रभार में बने रहेंगें
उमरिया -- राज्य शासन ने करकेली जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के पद पर प्रभांसु कुमार की पद स्थापना की है। श्री कुमार मंदसौर जिले के सीता मऊ जनपद पंचायत में दिसम्बर 2025 से पदस्थ थे, जहाँ से अब स्थानांतरित कर करकेली जनपद पंचायत की नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पहले श्री कुमार देवास जिले के पाटली जनपद पंचायत में मुख्य कार्य पालन अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। निर्वाचन आयोग की अनुशंसा पर विकास आयुक्त व्दारा देवास जिले से तबादला करते हुए मंदसौर के सीता मऊ में पदस्थ किया गया था। मालूम होवे की जिले की सबसे बड़ी जनपद पंचायत की कमान अब श्री कुमार के पास होगी। ध्यान देने योग्य है कि प्रेरणा सिंह के विवादित होने के बाद करकेली जनपद पंचायत लंबे समय से प्रभारियों के सहारे नैया खेति आ रही है,जहाँ पर ऋषभ जी के प्रभारी बनने के बाद प्रशासनिक और विकास कार्यों में स्थिरता आयी थी । करकेली जनपद पंचायत में मुख्य कार्य पालन अधिकारी के कांटों भरा ताज माना जाता है। यद्यपि कार्य कुशल ईमानदार अधिकारी के लिए यह नयी चुनौती का शिंकजा नहीं कहा जा सकता। विदित होवे की करकेली जनपद पंचायत में पदस्थ प्रभारी मुख्य कार्य पालन अधिकारी ऋषभ शुक्ला जो की आर ई एस के एज्यूकेटिव इंजीनियर को मूल पद पर रहते हुए कार्य सम्हालते रहेंगें।


0 Comments