रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव
_*बारिश में कीचड़ से भरे गड्ढे, स्कूली बच्चों और पुलिस कर्मियों को भी हो रही परेशानी*
*जयसिंहनगर।* नगर की सुरक्षा और शिक्षा के दो महत्वपूर्ण केंद्रों के सामने ही सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। पुलिस थाना और उसके ठीक सामने स्थित लॉरेन साइन विद्यालय के सामने सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो बरसात में कीचड़ और पानी से भर गए हैं।
*हादसे का बना है अड्डा*
फोटो में साफ देखा जा सकता है कि मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे हैं। इनमें पानी और कीचड़ भरा होने के कारण वाहन चालकों को अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।
स्कूल खुलने और बंद होने के समय यहां सैकड़ों बच्चों का आना-जाना रहता है। दोपहिया पर पालक और बच्चे इसी कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं। वहीं थाना होने के कारण पुलिस वाहनों और आम जनता को भी इसी बदहाल सड़क से गुजरना पड़ रहा है।
*जिम्मेदार मौन*
नगरवासियों का कहना है कि थाना और स्कूल जैसे संवेदनशील स्थानों के सामने सड़क की यह हालत शर्मनाक है। हर साल बजट के बाद भी मरम्मत नहीं होती। बारिश में गिरकर चोटिल होने की घटनाएं आम हो गई हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि स्कूल खुलने से पहले इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए।


0 Comments