Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत पर धनपुरी में कांग्रेस की विजय यात्रा, गूंजे जीत के नारे

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
धनपुरी। छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश कांग्रेस के निर्देशन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी के मार्गदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी धनपुरी द्वारा भव्य विजय यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर कांग्रेस कमेटी धनपुरी के अध्यक्ष मोहम्मद साबिर ने किया।


विजय यात्रा का शुभारंभ शहीद विजय चौक, धनपुरी से हुआ। इसके पश्चात यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आजाद चौक पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हनुमान खंडेलवाल, मुबारक मास्टर, राजीव शर्मा, सुजीत सिंह चंदेल, बलमीत सिंह खनूजा, नौशेरमा खान, मोहम्मद आजाद, आनंद मोहन जायसवाल, कलाम मोहम्मद, अंकित सिंह, इबरार खान, जवाहर राव, हर्ष पाठक, ओंकार सिंह, अशोक सिंह, मोहम्मद इकबाल, अरविंद नायक, पप्पू सिद्दीकी, जुल्फकार अली, शंकर लोधी, राजू बारी, रामेश्वर गौतम, संजीव श्रीवास्तव, सुनील सोनी, रामप्रसाद नापित, अयोध्या राव, आरसीद खान, गोपाल राव, अमजद खान बाबा, आफताब खान, वसीम खान सोमू, राजा हसन, शिवम सिंह बघेल, इरशाद खान, हेमंत शर्मा, आमिर सोहेल, मोहसिन खान, शेर खान, सुमित पाण्डेय, अल्ताफ राजा, टीपू सुल्तान, समीर खान, अजितेश प्रकाश, आमिर ईशा, संदीप कुशवाहा, फैसल शेख, तौसीफ खान, आसिफ कव्वाल, सन्नी खान, सैफ खान, अनस मिर्जा, राशिफ खान, बड़ा बाबू कासी विश्वकर्मा, अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

विजय यात्रा का समापन आजाद चौक पर हुआ, जहां छात्र आंदोलन की सफलता को लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं की एकजुटता की जीत बताते हुए सभी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया।




Post a Comment

0 Comments