Ticker

6/recent/ticker-posts

नितिन सिंह राणा बने भाजयुमो शहडोल के जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में जारी सूची में शहडोल जिले के सक्रिय युवा नेता नितिन सिंह राणा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

नितिन सिंह राणा की नियुक्ति की खबर सामने आते ही जिले भर में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं इष्ट मित्रों ने उनसे मुलाकात कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर चीनी मित्र मंडली के मुख्य सदस्य, नगर परिषद बरगवां-अमलाई के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी ने नितिन सिंह राणा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे लंबे समय से संगठन के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में पद से अधिक महत्वपूर्ण कार्य और जिम्मेदारी होती है तथा उन्हें विश्वास है कि नितिन सिंह राणा अपनी कर्मठता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण से भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को संगठन द्वारा युवा नेतृत्व पर जताए गए विश्वास का प्रतीक बताया। जिले के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने भी नितिन सिंह राणा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Post a Comment

0 Comments