Ticker

6/recent/ticker-posts

*श्री विट्ठल नामदेव समाज संगठन की जिला कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष ने सौपे सभी पदाधिकारियों को दायित्व

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

उमरिया। आज दिनांक 19 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे श्री विट्ठल नामदेव समाज संगठन जिला उमरिया की जिला स्तरीय बैठक, स्थानीय - वीणा पैलेस, उमरिया में आयोजित की गई।

इस बैठक में सर्वप्रथम संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलन कर बैठक को प्रारंभ किया गया। 


बैठक में नवीन कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गई तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश चंद नामदेव द्वारा समिति के सभी पदाधिकारीयों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें समाज के प्रति निस्वार्थ रूप से उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। 

जिला कार्यकारिणी  में श्री रमेश नामदेव महुरा, श्री रमेश नामदेव निगहरी, श्री ओमप्रकाश नामदेव मानपुर को सरंक्षक ,श्री प्रेमाधार नामदेव उमरिया को निदेशक, श्री श्रवण कुमार नामदेव उमरिया, श्री श्रीचंद नामदेव, बिरसिंहपुर पाली,श्री बसंत नामदेव मानपुर,श्री विनय नामदेव पिनौरा को उपाध्यक्ष, श्री संतोष नामदेव (सेवानिवृत्त शिक्षक) उमरिया को सचिव,श्री दीपक नामदेव, सिलौंड़ी श्री सन्तकुमार नामदेव, रामपुर श्री पंकज नामदेव, भरौला को सहसचिव, श्री राजकुमार नामदेव, उमरिया को कोषाध्यक्ष श्री मिठाईलाल नामदेव उमरिया,श्री शिवचरण नामदेव महरोई,श्री राजेन्द्र नामदेव बिरसिंहपुर पाली,श्री राकेश नामदेव बड़ेरी,श्री गेंदलाल नामदेव बरही,श्री बी.पी. नामदेव, बिलासपुर को संगठन मंत्री, एवं श्री सम्पत नामदेव उमरिया,श्री भोला नामदेव नरवार को प्रचार प्रसार मंत्री बनाया गया।

इसके साथ बैठक के प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई जिसमें  नवीन पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। समिति के शीघ्र रजिस्ट्रेशन हेतु चर्चा की गई।

एवं खंड स्तरीय समिति का गठन जल्द से जल्द करने पर चर्चा की गई। बैठक में श्री कन्हैया लाल नामदेव, वरुण नामदेव, भरत नामदेव, दीपू नामदेव, राजेश कुमार नामदेव, बबलू नामदेव सहित सभी सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

बैठक का सफल संचालन किशोर नामदेव द्वारा किया गया । अंत में अध्यक्ष महोदय के उद्बोधन उपरांत बैठक समाप्ति घोषणा की गई।


Post a Comment

0 Comments