रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
उमरिया, : जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां एक मकान मालिक द्वारा अपने घर का सेफ्टी टैंक और बाथरूम का गंदा पानी सीधे सीसी रोड पर बहाया जा रहा है।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि पिछले कई महीनों से यह समस्या बनी हुई है। सड़क पर लगातार गंदा पानी बहने से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है। बारिश के मौसम में दरवाजे के अंदर बहकर आ आता है स्थिति और भी भयावह हो गई है। और गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को डर है कि इस गंदगी से डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं।
वार्डवासियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली में लिखित और मौखिक शिकायत की गई। नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या दिखाई भी गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। मकान मालिक को नोटिस देकर भूल गया है
रहवासियों का आरोप है कि नगर पालिका की अनदेखी के कारण उक्त व्यक्ति के हौसले बुलंद हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च करने वाली नगर पालिका अपने ही क्षेत्र में खुले में बह रहे सीवेज को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
वार्ड की महिलाओं ने बताया कि गंदे पानी के कारण घरों के सामने से गुजरना भी मुश्किल है। पूजा-पाठ और त्योहारों के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार फिसलकर लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने कलेक्टर उमरिया और एसडीएम पाली से मांग की है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर दोषी मकान मालिक पर जुर्माना लगाया जाए और गंदा पानी सड़क पर छोड़ने से रोका जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले नगर पालिका के कर्मचारियों पर भी कार्यवाही हो।
नगर पालिका सीएमओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वार्डवासी आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।



0 Comments