रिपोर्ट @शम्भूनाथसोनी
उमरिया-- जिले के बिरसिंहपुर पाली में कसौधन वैश्य समाज द्वारा आज पर्यावरण संरक्षण और उसके विस्तार के उद्देश्य से पाली नगर के विशाल सगरा तालाब के पास बड़े हनुमान जी मंदिर के सामने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के समस्त सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में नारी शक्ति ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। समाज के पदाधिकारियों ने लोगों से पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कसौधन वैश्य समाज के समस्त पदाधिकारी गण, सदस्य एवं महिला मंडल की समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साह पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रफुल्लित मन से सहभागिता निभाई ।


0 Comments