रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
ग्राम पंचायत सकरिया में लाखों की लागत से बनी पुलिया की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश
उमरिया / मानपुर। उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरिया में विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहाँ लाखों रुपये की लागत से बनी पुलिया निर्माण के दौरान ही उखड़ने लगी है। पुलिया की सीमेंट-बजरी हाथ से ही निकल रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सकरिया में आवागमन को सुगम बनाने के लिए लगभग 10से12 लाख रुपये की लागत से दो पुलिया का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। रेत की जगह मिट्टी मिली गिट्टी और कम सीमेंट का उपयोग करने से पुलिया बनते ही कमजोर हो गई। एक सप्ताह पहले हुई हल्की बारिश में ही पुलिया के किनारे धंस गए और ऊपर की परत उखड़ गई।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सरपंच और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गई है , ग्रामीणों का कई दशक के बाद बनी है। ग्रामीण अन्य लोगों ने बताया कि यह पुलिया तीन गांवों को जोड़ने का मुख्य रास्ता है। बच्चों का स्कूल जाने का रास्ता भी हैअगर अभी से यह हाल है तो बरसात में यह पूरी तरह बह जाएगी।
इस संबंध में जब जनपद के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। वहीं ग्रामीणों ने ठेकेदार व जिम्मेदार पंचायत कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से पुलिया का पुनर्निर्माण जांच कर कराया जाए



0 Comments