रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
जिला सम्मेलन की तैयारी के संदर्भ में लिये गयें सुझाव
उमरिया -- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक आवश्यक बैठक जिला मुख्यालय स्थित स्वाद पैलेस में दोपहर तीन बजे से आयोजित की गयी। बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रकांत दुबेे जी की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में प्रदेश सचिव मेंहदी हसन, प्रदेश विज्ञापन प्रभारी नीरज सिंह,संभागीय उपाध्यक्ष राम संजीवन उपाध्याय , संभागीय सचिव राम स्वयवर शर्मा, संभागीय सह सचिव वंश रूप की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से आगामी जिला सम्मेलन के संदर्भ में विस्तार से जिलें भर से आये हुये पदाधिकारियों से सुझाव लिया गया। सभी पदाधिकारियों के सुझाव के पश्चात कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गयी। बैठक में जिला सम्मेलन मानपुर ब्लाक के ताला में किये जाने के बारे में तय किया गया। बैठक में नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्षों का माल्र्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया । बैठक में जिले भर के मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक का संचालन जिला महा सचिव विजय व्दिवेदी ने शानदार प्रस्तुति की। इस बैठक में जिले के तीनों ब्लाक अध्यक्ष पाली से आशीष दुबे जी, मानपुर से रामाभिलाष त्रिपाठी और चंदिया से कंचन साहू जी और उमरिया नगर अध्यक्ष दीप नारायण सोनी जी की पूरी टीम के साथ उपस्थित रहें।



0 Comments