Ticker

6/recent/ticker-posts

24 घंटे में चोरी का खुलासा: देवहरा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, चोरी के दरवाजे और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
अनुपपुर चौकी देवहरा, थाना चचाई पुलिस ने संजय नगर कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सिल्वर जालीदार दरवाजे, उनके पार्ट्स, टूटा हुआ ताला और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के निर्देशन तथा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ अनुभव तिवारी और थाना प्रभारी चचाई फूलमती अहिरवार के नेतृत्व में देवहरा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की।

पांच जालीदार दरवाजे ले उड़े थे चोर

जानकारी के अनुसार, संजय नगर निवासी फरियादी कृष्ण प्रसाद ओझा एसीसीएल के आवासीय परिसर में सुरक्षा प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। 20 अगस्त की सुबह नियमित गश्त के दौरान उन्होंने कॉलोनी के कुछ आवासों में लगे सिल्वर के जालीदार दरवाजे गायब पाए।

जांच करने पर मकान नंबर 27/4, 95/4 और एम-44/2 से एक-एक तथा एम-25/1 से दो जालीदार दरवाजे चोरी होना सामने आया। चोरी गए पांचों दरवाजों की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई। शिकायत मिलते ही चौकी देवहरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

संदेही से पूछताछ में खुला चोरी का राज

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने संदेही निलेश बरेठा पिता हर प्रसाद बरेठा, उम्र 36 वर्ष, निवासी संजय नगर देवहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और पुलिस कार्रवाई के दौरान चोरी की वारदात से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री बरामद हो गई।

पुलिस ने आरोपी के एसीसीएल क्वार्टर नंबर 36/3, संजय नगर से दो नग सिल्वर जालीदार दरवाजे, तीन नग सिल्वर दरवाजों के खुले हुए पार्ट्स, एक टूटा हुआ ताला तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद कर जब्त किए।

न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी निलेश बरेठा को न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे में खुलासा

देवहरा पुलिस की इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से सुराग जुटाते हुए महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर आरोपी तक पहुंच बनाई। बरामद चोरी की सामग्री और वारदात में इस्तेमाल औजारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इनकी रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्र, सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र महोबिया, प्रधान आरक्षक 132 राजाराम दाहिया एवं आरक्षक 249 सचिन गौड़ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।





Post a Comment

0 Comments