रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
धनपुरी / दतिया नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के उपलक्ष्य में नगर कांग्रेस कमेटी धनपुरी द्वारा आज़ाद चौक में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी के निर्देश तथा नगरपालिका धनपुरी के उपाध्यक्ष श्री हनुमान खंडेलवाल के मार्गदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद साबिर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरित कर जीत की खुशियां मनाईं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया की यह जीत जनता के अटूट विश्वास, कार्यकर्ताओं की सामूहिक तपस्या और निरंतर संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने इसे राहुल गांधी के जननेतृत्व तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ऊर्जावान नेतृत्व की जीत बताते हुए कहा कि यह विजय प्रदेश में बदलाव की शुरुआत का संकेत है। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पूरा मध्य प्रदेश परिवर्तन का साक्षी बनेगा।
विजय उत्सव में हनुमान खंडेलवाल, मुबारक मास्टर, राजीव शर्मा, आनंदमोहन जायसवाल, राम सिंह, मोहम्मद आज़ाद, मोहम्मद कलाम, संतोष सिंह, रामेश्वर गौतम, इंद्र मिश्रा, अंकित सिंह, जवाहर राव, हर्ष पाठक, अशोक सिंह, इबरार खान, सूर्य प्रताप सिंह, छोटा शहीद, मनोज जैन, पवन सोनी, शाहिद खान चीनी, हीरामणि सोनी, सुनील सोनी, पुरुषोत्तम नापित, मोहम्मद इकबाल एडवोकेट, महबूब खान, शंकर लोधी, जनार्दन शर्मा, गणेश कुशवाहा, रमाकांत विश्वकर्मा, प्रदीप वर्मा, पप्पू सिद्दीकी, शफीक पत्रकार, लल्ला हाजी, भीखम सिंह, राजू बारी, संदीप कुशवाहा, आफताब खान गोलू, अजितेश प्रकाश ऋषु, जानू कुरैशी, हेमंत शर्मा, वाशिम खान सोमू, अजय सिंह, राज अफरीदी, आदिल खान, सलीम खास, राजा हसन, टीपू सुल्तान, आमिर ईशा, इरशाद खान, नावेद खान, बाबा गुप्ता, समीर खान, विनय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0 Comments