रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
बच्चों की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, नातिया कार्यक्रम एवं सवाल-जवाब का होगा आयोजन
धनपुरी। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर सद्भावना समिति, रजा मोहल्ला नंबर-4, धनपुरी द्वारा सामाजिक सौहार्द, धार्मिक जागरूकता एवं बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
समिति द्वारा जारी दावत-नामा के अनुसार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को जुमा शाम 7 बजे हाजी मोहम्मद मुस्ताक साहब के मकान के सामने कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में बच्चों एवं वरिष्ठों के लिए नातिया कलाम, सवाल-जवाब तथा वाकिआत पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का होगा सम्मान
कार्यक्रम की खास बात यह है कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सद्भावना समिति की ओर से सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस पहल से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने और मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने का संदेश दिया गया है।
समिति ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों एवं वरिष्ठों के साथ कार्यक्रम में शामिल हों, कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करें तथा उनकी सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ करें।
आयोजकों के अनुसार, ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को शिक्षा एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम स्थल: हाजी मोहम्मद मुस्ताक साहब के मकान के सामने, रजा मोहल्ला नं. 4, धनपुरी
दिनांक: 28 अगस्त 2026, शुक्रवार
समय: जुमा शाम 7 बजे


0 Comments